Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब को नशा मुक्त बनाने का जो संकल्प अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने लिया है उसे मिलकर पूरा करेंगे – मनीष सिसोदिया

पंजाब के हर बच्चे को बेहतरीन और विश्वस्तरीय शिक्षा देना हमारा कर्तव्य – मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Aman Arora, Shery Kalsi, Sanjeev Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 11:26 IST

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आप नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड शो निकाला और आप उम्मीदवार को जिताने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। सिसोदिया ने कहा, "यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए गर्व की बात है और यह ईमानदार राजनीति में लोगों का विश्वास का प्रमाण है। 

लुधियाना पश्चिम के लोगों ने न केवल संजीव अरोड़ा को चुना है बल्कि उन्होंने पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के अहंकार और गुंडागर्दी को नकारकर आप सरकार के पारदर्शी शासन एवं अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण अपनी मुहर लगाई है। यह जीत राजनीति में ईमानदारी वापस लाने के हमारे मिशन की भी जीत है।" 

सिसोदिया ने आप सरकार के दौरान पंजाब में पिछले तीन सालों के दौरान हुए अभूतपूर्व कार्यों की भी तारीफ की और लोगों को आगे और भी तेजी से विकास करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में की लहर चली थी, वहीं कल की जीत एक तूफान की तरह आई। अब हम सब मिलकर पंजाब के तीव्र विकास के लिए रॉकेट की स्पीड से काम करेंगे। 

सिसोदिया ने पंजाब से नशा खत्म करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए आप सरकार की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने का जो संकल्प आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया है उसे हम मिलकर पूरा करेंगे और पंजाब के सभी गांवों और शहरों को पूरी तरह नशा मुक्त बनाएंगे।

वहीं पंजाब के हर बच्चे को आधुनिक व विश्वस्तरीय शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है और इस कर्तव्य को निभाने के लिए मान सरकार लगातार प्रयासरत है। पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का पुनरुद्धार किया जा रहा है और कई स्कूलों को आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित कर 'स्कूल का एमिनेंस' में तब्दील किया जा रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब का शिक्षा मॉडल पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

 

Tags: Manish Sisodia , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Aman Arora , Shery Kalsi , Sanjeev Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD