Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

शिक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कोनराड संगमा

Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 17:20 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में शिक्षा क्षेत्र का उत्थान उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही प्रशासन ने शिक्षा, खेल और उद्यमिता की बेहतरी के लिए पिछले कुछ वर्षों में करीब 3,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए, शिक्षा, खेल, संगीत और उद्यमिता के महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान समग्र शिक्षा पर रहा है और पिछले कुछ वर्षों में हमने सभी सरकारी एल.पी. स्कूलों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए नवीनीकरण, पुनरुद्धार और नए भवन निर्माण सुनिश्चित किए हैं।"मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शैक्षणिक संस्थानों के लिए बुनियादी ढांचे में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और नए कॉलेजों के उद्घाटन सहित नए कॉलेज बुनियादी ढांचे की शुरुआत सरकार द्वारा की गई है। 

उन्होंने कहा, "कैप्टन विलियमसन संगमा स्टेट यूनिवर्सिटी, पहला राज्य विश्वविद्यालय, शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिकता देने के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, खेल और उद्यमिता में करीब 3,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, मुख्यमंत्री ने युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को दिशा देने के महत्व को रेखांकित किया।

 उन्होंने कहा, "हम पूरे राज्य में मजबूत खेल अवसंरचना का निर्माण कर रहे हैं। हमारे राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए हम अपने खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तैयार कर रहे हैं। अगले सप्ताह हम सभी खेल संघों को राष्ट्रीय खेलों की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को समर्थन और वित्त पोषण के लिए हस्तक्षेप पर चर्चा करने के लिए बुला रहे हैं।

"संगमा ने जोर देकर कहा कि मेघालय को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इसलिए मिली, क्योंकि आईओए हमारे राज्य की तैयारियों और क्षमता से अवगत है। उन्होंने कहा, "हमारे युवा हमारी संपत्ति हैं और हम अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और निखारने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, चाहे वह संगीत हो या खेल।"

 

Tags: Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD