Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस को झटका! युवा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता 'आप' में शामिल

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में किया स्वागत

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aman Arora, Tarunpreet Singh Sond, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 11:49 IST

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। मंगलवार को कांग्रेस के कई नेता अपने समर्थकों के साथ 'आप' में शामिल हो गए। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध और आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। 

इस मौके पर आप नेता रिंका प्रधान, वरुण मेहता और अजिंदरपाल कौर भी मौजूद थे। कांग्रेस से आप में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के जिला युवाध्यक्ष प्रभजोत सिंह मान, सचिव प्रीत बडेवाल, करणजोत सिंह, अभिषेक प्रीत सिंह, गुरप्रीत नीतीश प्रीतपाल सिंह कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनजोत सिंह, अमनदीप किंघ, लक्खा सिंह और गुरदीप के नाम प्रमुख है।

इसके अलावा एसएस जैन महासभा, हैबोवाल के अध्यक्ष पंकज जैन और उनके साथ राजीव जैन, प्रवीण जैन, दिव्यांश जैन, अनिल जैन, यशपाल जैन और जीवन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के युवा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा के जीतने के बाद इलाके का विकास और तेज गति से होगा। वहीं, पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। 

पिछले तीन साल से पंजाब के लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण आमलोगों को काफी आर्थिक राहत मिल रही है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी लोगों का आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aman Arora , Tarunpreet Singh Sond , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD