Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

आख़िरी दिन के ऐतिहासिक रोड शो ने ‘आप’ की जीत पर लगाई मुहर

रोड शो की बेमिसाल भीड़ ने बता दिया, लुधियाना फिर से ‘आप’ के साथ

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aman Arora,Manish Sisodia, Shery Kalsi, Ashok Prashar Pappi, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 11:31 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने लुधियाना पश्चिम में आज पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्रियों और लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में एक विशाल रोड शो निकाला और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। रोड शो में लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। हजारों लोग रोड शो में शामिल हुए और आप उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

वहीं सैकड़ों लोग बाइक और कार के साथ काफिले में शामिल हुए। लोगों के जोरदार जयकारों, नारों और आम आदमी पार्टी के झंडों से लुधियाना पश्चिम की सड़कें भरी रही। उत्साही समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व, पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन के अपने वादे में अपना विश्वास दोहराया।

लुधियाना पश्चिम से पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लोगों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अरोड़ा ने कहा, "आपका प्यार और विश्वास मुझे लुधियाना पश्चिम के विकास के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। 19 जून को मैं आप सभी से वोट डालने और लुधियाना की प्रगति का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।" 

उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में जनता की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया और इलाके के विकास प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। लोगों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से मतदाताओं से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की। 

सिसोदिया ने कहा, "आम आदमी लुधियाना पश्चिम को एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 19 जून को संजीव अरोड़ा को वोट देने से निर्वाचन क्षेत्र की तेज गति से प्रगति सुनिश्चित होगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 23 जून के बाद लुधियाना पश्चिम में अभूतपूर्व विकास होगा और सभी लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, "बुनियादी ढांचे से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक, आप सरकार के नेतृत्व में लुधियाना पश्चिम की हर जरूरतें पूरी की जाएगी।" रोड शो का समापन भी शानदार तरीके से हुआ, जिसमें पार्टी नेतृत्व और समर्थकों ने लुधियाना पश्चिम में आम आदमी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया और स्थानीय मतदाताओं से भी 19 जून को बड़ी संख्या में बाहर निकलने और लुधियाना पश्चिम के विकास के लिए संजीव अरोड़ा को वोट देने का आग्रह किया।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aman Arora , Manish Sisodia , Shery Kalsi , Ashok Prashar Pappi , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD