Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

अनिल विज को भगवान ने जनता व भाजपा की सेवा के लिए तराशा है: वीरेश शांडिल्य

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य पूर्व गृह मंत्री व वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से मिलने टी प्वाइंट पहुंचे

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 16:55 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं वर्तमान में बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से टी प्वाइंट मिलने पहुंचे उनके साथ एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पंजाब के प्रभारी सुरेंद्र पाल केके, हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य, गोल्डी पाहवा व संजीव सेठ भी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज को एक महापुरूष, एक अवतार बताया और अंबाला छावनी का विकास पुरूष बताया और आज अंबाला छावनी का डंका विकास के मामले में पूरे देश व विदेशों में भी गूंज रहा है।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अनिल विज को भगवान ने विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी व जनता की सेवा के लिए तराश कर तैयार किया। वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज के लिए खूबसूरत लाइनें कही ‘‘आंधियों में भी जो जलता दीया मिल जाएगा उस दीए से पूछ लेना अनिल विज का पता मिल जाएगा’’। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज देश की राजनीति में भय फैलाने वाले व भ्रष्टाचार फैलाने वाले नेताओं की कमी नहीं वहीं अनिल विज जैसे बेदाग और जनता को समर्पित नेताओं के कारण ही आज राजनेताओं का विश्वास बचा हुआ है। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अंबाला छावनी में शहीदी स्मारक बनाना, डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाना, सुभाष चंद्र बोस के नाम से हिस्टोरिकल पार्क जनता को समर्पित किया और ऐसे हजारों विकास के काम जनता के लिए कर दिए जिस कारण अनिल विज आज अंबाला छावनी या अंबाला जिला नहीं बल्कि देश की जनता के दिलों में राज करते हैं और हर व्यक्ति यह चाहता है कि हमारे क्षेत्र में भी अनिल विज जैसा नेता हो। 

वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज को बधाई देते हुए कहा कि अगर छावनी पैरिस नहीं तो पैरिस से कम भी नहीं और उन्होंने भाजपा से कहा कि अनिल विज की काब्लियत की मुताबिक उनसे भाजपा काम नहीं ले रही जबकि अनिल विज की सोच भाजपा व जनता के लिए मील का पत्थर है। शांडिल्य ने कहा हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी स्थित अपने टी-पॉइंट पर एक भावुक शायरी सुनाकर सबका दिल छू लिया। 

दरअसल, शांडिल्य ने विज को कहा कि उन्होंने अंबाला छावनी का साढ़े 5 घंटे का निरीक्षण किया और इसी दौरान विज से आग्रह किया कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखें और थोड़ा आराम भी करें, क्योंकि उनके अंगूठे में चोट लगी हुई है। इस पर अनिल विज ने मुस्कुराते हुए जो शायरी सुनाई, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया: “ए अजर आख़िर तुझको आना है एक दिन, मेरे काम करते हुए आएगी तो तेरा एहसान होगा।” 

विज ने कहा कि “मरना तो हर किसी को है, लेकिन अगर मौत काम करते हुए आए तो वह भी एक सौभाग्य की बात होगी।” शांडिल्य ने कहा विज की यह बात न सिर्फ शायराना थी, बल्कि उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व की झलक भी थी। इस मौके पर विज का संकल्प और जनता के प्रति उनका समर्पण एक बार फिर स्पष्ट नजर आया ।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD