Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

राकेश रोशन ने के-पॉप स्टार जैक्सन वांग संग शेयर की तस्वीर, फ्रेम में साथ नजर आए ऋतिक

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 15:07 IST

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और उनके फिल्म निर्माता पिता राकेश रोशन ने भारत दौरे पर आए के-पॉप स्टार जैक्सन वांग का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर ऋतिक की मां पिंकी रोशन भी मौजूद थीं।राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें जैक्सन, ऋतिक रोशन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बीच खड़े हैं। तस्वीर में जैक्सन और ऋतिक काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

राकेश ने शेयर की गई तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “जैक्सन, आपका स्वागत है और ईश्वर आपको आशीर्वाद दे!” जैक्सन हॉन्ग कॉन्ग के रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। वह साल 2014 में जेवाईपी एंटरटेनमेंट के तहत डेब्यू करने वाले साउथ कोरियन बॉय बैंड गॉट7 के मेंबर हैं।उन्होंने साल 2019 में अपना पहला सोलो एल्बम ‘मिरर्स’ रिलीज किया, जो यूएस बिलबोर्ड 200 में 32वें स्थान पर रहा। 2022 में उनका दूसरा एल्बम ‘मैजिक मैन’ 15वें स्थान पर पहुंचा। जैक्सन को फोर्ब्स चाइना सेलिब्रिटी 100 में 2020 में 41वां और 2021 में 10वां स्थान मिला था।

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जिसमें कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का निर्माण किया है, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी कड़ी है।‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। इसके अलावा, ऋतिक सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ में भी दिखेंगे। अप्रैल में इस फिल्म की घोषणा हुई थी।

राकेश रोशन ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘कृष 4’ के साथ ऋतिक निर्देशन में भी डेब्यू करेंगे। पिछले 22 सालों से राकेश ने इस फ्रेंचाइजी को संभाला और अब वह इसे ऋतिक को सौंप रहे हैं।‘कृष 4’ का निर्माण यश राज फिल्म्स और राकेश रोशन के सहयोग से होगा। ऋतिक इस फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन भी करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD