Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

लुधियाना वेस्ट में आम आदमी पार्टी की पकड़ हुई और भी मज़बूत

रिवायती पार्टियों से जुड़े 100 से ज्यादा लोग 'आप' में हुए शामिल

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Shery Kalsi, Harbhajan Singh ETO,Dr Sunny Singh Ahluwalia,Lal Chand Kataruchak, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 13:28 IST

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस भाजपा और अकाली को छोड़कर रोज सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी इन रिवायती पार्टियों से जुड़े 100 से ज्यादा लोग आप में शामिल हुए। 

आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर आप नेता सुरिंदर कल्याण, सिम्मी चोपड़ा और रंजीत सिंह बांठ विशेष रूप से मौजूद रहें। 

इन्हीं के प्रयासों और मेहनत की बदौलत आज इतनी बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सर्कल प्रधान रमनदीप सिंह अपने साथी परमवीर सिंह, अवतार सिंह, अंकुश बजाज, चेतन मोंगा, गुरजीत सिंह कुलदीप ग्रेवाल, बलविंदर सिंह कुलदीप सिंह करमवीर चौधरी और अर्शदीप सिंह समेत करीब 40 लोगों के साथ कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए।

श्री गुरु रविदास सेवा सोसायटी के चेयरमैन तुलसी राम, कैशियर अशोक कुमार, उप-कैशियर महावीर फौजी, प्रधान सतीश कुमार, सेक्रेटरी हरवंश लाल ज्ञानी और उप सेक्रेटरी डॉ रंजीत कुमार समेत 20 लोग पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा लुधियाना एंटी करप्शन फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव मेंबर राजन कुंद्रा भी आप में शामिल हुए। वहीं वार्ड नंबर- 65 से भानू किरण, रंजना भसीन, प्रिया सोढ़ी और ईशा बस्सी भी पार्टी में शामिल हुईं। 

आप में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले तीन साल से हमारे घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण हमें काफी आर्थिक राहत मिली है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी हमारा आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है। 

सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर रोज सैंकड़ों लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। 

हमारी कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए है। आप उम्मीदवार की जीत को लेकर किसी के भी मन में कोई संशय नहीं है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। कांग्रेस और भाजपा दूसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shery Kalsi , Harbhajan Singh ETO , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Lal Chand Kataruchak , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD