Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

लुधियाना पश्चिम में 'आप' को मिली जमीनी मजबूती

दर्जनों परिवार कांग्रेस पार्टी छोड़ 'आप' में हुए शामिल

Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Batala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hardeep Singh Mundian,Dr Sunny Singh Ahluwalia, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 13:34 IST

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को कामयाबी मिली है। रविवार को कई कांग्रेसी परिवार 'आप' में शामिल हो गए। आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लोक सभा इंचार्ज शरणपाल मक्कड़, पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया, जतिंदर खंगूड़ा और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में सभी परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में बलराज सिंह, साहिल, दिनेश कुमार, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, जगदीश सिंह, जगराज सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह, पलविंदर सिंह, चमकौर सिंह, जगमोहन सिंह मोना, हरप्रीत सिंह, नायब सिंह, सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह, हरपिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, रिंकू, मोहन सिंह, रघुनाथ, रविंद्र साहनी, धर्मपाल, शेखर, बलविंदर सिंह और महेंद्र पाल के नाम प्रमुख है।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। वहीं कांग्रेस में परिवारवाद, अंतर्कलह और गुटबाजी है। आम लोगों की वहां कोई पूछ नहीं है। कांग्रेसी नेता  कुर्सी के लालच में एक दूसरे के पैर खींचते हैं और रोज आपस में लड़ते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम घरों के लोगों को विधायक और मंत्री बनने का मौका देती है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक हमारे अधिकांश मंत्री और विधायक साधारण परिवार से उठकर सत्ता तक पहुंचे हैं। ऐसा रिवायती पार्टियों में कभी संभव नहीं है।

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पंजाब के विकास के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है। हमारे कामों से प्रभावित होकर लोग रिवायती पार्टियों को छोड़कर लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

आप सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं से आम लोग बेहद खुश हैं। लोगों को लग रहा है कि सरकार वास्तव में उनके लिए अच्छा कर रही है।

 

Tags: Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Batala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hardeep Singh Mundian , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD