Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

पंकज त्रिपाठी ने शुरू की नई फिल्म ‘परिवारिक मनुरंजन’ की शूटिंग, दिखाई झलक

Pankaj Tripathi, Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Criminal Justice 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 16:40 IST

‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी अगली अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी नजर आएंगी। गुरुवार को पंकज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी।

शेयर किए गए पोस्ट के जरिए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का टाइटल ‘परिवारिक मनुरंजन’ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से अपनी और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक तस्वीर में वह अदिति को देखकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। 

यह फिल्म पंकज और अदिति की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी होगी। पंकज ने कैप्शन में लिखा, “परिवार, हंगामा और पारिवारिक माहौल! ‘परिवारिक मनुरंजन’ की शूटिंग वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में शुरू। साथ में हैं अदिति राव हैदरी।”फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली और हिमांशु मेहरा ने किया है, जिसके निर्देशक वरुण वी. शर्मा हैं। 

कहानी लखनऊ की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें हास्य और भावनाओं का मिश्रण है। अदिति ने कहा, “ 'पारिवारिक मनुरंजन' की स्क्रिप्ट पढ़ते समय मैं मुस्कुराती रही। यह कहानी कॉमेडी, रोमांचक मोड़ और सादगी से भरी है। पंकज सर के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का मौका और खुशी की बात है।”

पंकज की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। पंकज ने हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सीरीज का किरदार 'माधव मिश्रा’ से उनका 'आधार' जुड़ा हुआ है। 

पंकज ने बताया कि 'माधव मिश्रा' का किरदार उनके लिए इतना खास और करीबी है कि ऐसा लगता है जैसे उनका आधार कार्ड (यानी उनकी पहचान) इस किरदार से जुड़ी हुई है। इसे निभाने में वह पूरी तरह डूब जाते हैं। ‘क्रिमिनल जस्टिस’ हॉटस्टार स्पेशल के लिए एक क्राइम थ्रिलर लीगल सीरीज है, और यह इसी नाम की 2008 की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज पर आधारित है। 

शो के चौथे सीजन में पंकज त्रिपाठी के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह, आत्म प्रकाश मिश्रा के साथ मीता वशिष्ठ और श्वेता बसु प्रसाद अहम भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने सीरीज का निर्माण किया है। रोहन सिप्पी ने सीरीज का निर्देशन किया है।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Criminal Justice 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD