Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को बेनकाब करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इथियोपिया पहुंचा

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Addis Ababa, Supriya Sule, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, Manish Tewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अदीस अबाबा , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 13:41 IST

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले के नेतृत्व में भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत के आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' के मजबूत संदेश को आगे बढ़ा रहा है। 

यह दौरा भारत की उस रणनीतिक पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद पाकिस्तान से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाना है। दक्षिण अफ्रीका की सफल यात्रा के बाद अदीस अबाबा पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ और एकजुट रुख की पुष्टि की। प्रिटोरिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दक्षिण अफ्रीका की सफल यात्रा के समापन पर, प्रिटोरिया स्थित भारतीय उच्चायोग सांसदों को हार्दिक विदाई देता है तथा उनकी सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना करता है!"

इससे पहले, गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका में एक प्रेस वार्ता के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत-दक्षिण अफ्रीका की मजबूत रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि, इसके जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के 'जीरो टॉलरेंस' के दृढ़ रुख को उजागर किया। प्रतिनिधिमंडल ने जोहान्सबर्ग में कांस्टीट्यूशन हिल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके शांति, अहिंसा और सहिष्णुता का भारत का संदेश भी दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीका के अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) के नेताओं से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व एएनसी के महासचिव फिकिले मबालुला ने किया। अफ्रीकी नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल की ब्रीफिंग का स्वागत किया और उसकी सराहना की। उन्होंने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और आतंकवाद के हर रूप और प्रकार की निंदा की।

बैठक में एएनसी के कई नेता शामिल हुए, जिनमें महलेंगी भेंगु (एएनसी राष्ट्रीय प्रवक्ता), एल्विन बोट्स (अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग उपमंत्री), थांडी मोराका (अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग उपमंत्री), एंडिले लुंगिसा (एएनसी एनईसी सदस्य), मंटुवोक्सोलो नगुडले (एएनसी यूथ लीग महासचिव), और म्जवांडिले मसीना (व्यापार, उद्योग और प्रतिस्पर्धा पोर्टफोलियो समिति के अध्यक्ष) शामिल थे।

सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी, अनुराग ठाकुर और वी. मुरलीधरन, कांग्रेस के मनीष तिवारी और आनंद शर्मा, तेलुगु देशम पार्टी के लावु श्रीकृष्ण देवरायलू, आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह साहनी और पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन शामिल हैं।यह प्रतिनिधिमंडल भारत के सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' के महत्व और पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को उजागर करने के लिए भारत के वैश्विक कूटनीतिक आउटरीच अभियान का एक हिस्सा है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Addis Ababa , Supriya Sule , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , Manish Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD