Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नशा तस्करों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से नशे के खिलाफ जंग में पंजाब सरकार का साथ देने की अपील की

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:09 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान के तहत पंजाब सरकार ने नशे के खात्मे के लिए युद्ध तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य भर के गांवों और वार्डों में लगातार बैठकें कर रही है ताकि घर-घर जाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और नशे के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने का संकल्प ले रहे है। 

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का डटकर साथ देने की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें किसी नशा तस्कर के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा नशे से संबंधित कोई भी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर भी दी जा सकती है। 

श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जहां उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया है, वहीं नशा बेचने वालों द्वारा बनाई गई संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे की लत में फंसे युवाओं के इलाज और पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए गांव स्तर पर मॉडल खेल के मैदान भी बनाए जा रहे है। लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब से नशे के खात्मे के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD