Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

आपात स्थिति से निपटने हेतु उपायुक्तों को 1.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत – डॉ. सुमिता मिश्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 17:37 IST

हरियाणा सरकार द्वारा वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए  सभी उपायुक्तों को आपदा प्रबंधन के लिए 1.10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक उपायुक्त को 5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे अपने जिले में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कर सके।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वित्तीय अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करें और स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही करें। बिना सरकार की पूर्व स्वीकृति के स्वीकृत सीमा से अधिक व्यय न करें।

डॉ. मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया है कि खजाना कार्यालय से केवल वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही धनराशि का आहरण किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्हें प्रत्येक माह की 10 तारीख तक व्यय विवरण प्रपत्र संख्या 26 और 29 के माध्यम से लेखा शाखा को भेजना अनिवार्य होगा।

उन्होंने उपायुक्तों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन सूचना प्रणाली (NDMIS) पोर्टल पर मासिक व्यय विवरण अपलोड करने और प्राथमिकता के आधार पर उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। वर्तमान स्थिति में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के सभी प्रावधानों व दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिले स्तर पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहें। साथ ही वायु चेतावनी प्रणाली, आपात सेवाएं एवं चिकित्सा सुविधाएं भी पूर्ण रूप से संचालित रहें। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट में खरीदारी की स्थिति को रोकने हेतु कड़े कदम उठाए जाएं।

 

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD