Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

सड़कों-रेलवे को रोकना, जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं-सख़्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें : भगवंत मान

विरोध करने के और भी तरीक़े आम जनता को परेशान करना ठीक नहीं : मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:33 IST

पंजाब में सड़क और रेल यातायात रोकने का ऐलान करने वाले संगठनों को सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा कि राज्य के विकास में बाधा डालकर आम लोगों को तंग-परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज यहां से जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने के और भी बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन सिर्फ यातायात में रुकावट डालकर राज्य के विकास को पटरी से उतारने की कार्रवाई को सहन नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि ऐसे धरने-प्रदर्शनों का खामियाजा पंजाब वासियों खासकर मेहनती लोगों को भुगतना पड़ता है जो रोजमर्रा के कामकाज करके कड़ी मेहनत से अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें बंद होने से कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मुश्किल पेश आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गेहूं की खरीद चल रही है और फसल की ढुलाई के लिए रेल सेवा का बहाल रहना बहुत जरूरी है, जिसके कारण यातायात रोकने का फैसला राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाता है।

भगवंत सिंह मान ने कहा, “आम लोगों को तंग-परेशान करने वाले और रोजाना के कामकाज में विघ्न डालने वाले कोई भी ऐलान, धरने-प्रदर्शन या हड़तालें पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध मानी जाएंगी। पंजाब की तरक्की और खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम देने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD