Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

एयर मार्शल एसपी धारकर भारतीय वायुसेना में 40 साल की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

Military, Air Force, Indian Air Force, Air Marshal SP Dharkar, IAF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 15:27 IST

एयर मार्शल एसपी धारकर राष्ट्र के प्रति 40 वर्षों की शानदार सेवा पूरी करने के बाद, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) से 30 अप्रैल 2025 को उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए। एयर मार्शल धारकर को 14 जून 1985 को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों में फ्लाइंग पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों पर 3600 घंटे से अधिक उड़ान भरी है। 

वे एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक, फाइटर स्ट्राइक लीडर और उपकरण रेटिंग प्रशिक्षक और परीक्षक हैं। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, भारत और आर्मी वॉर कॉलेज, यूएसए के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार संभाला, जिसमें पूर्वी वायु कमान (ईएसी) में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी का पद शामिल है। 

उन्होंने मुख्यालय ईएसी में वायु रक्षा कमांडर और वायु मुख्यालय में सहायक वायु कर्मचारी प्रमुख (प्रशिक्षण) के पद भी संभाले। वे रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी के पहले महानिदेशक थे। उनकी असाधारण उच्चस्तर की सराहनीय सेवाओं के सम्मान में, एयर मार्शल को 2014 में अति विशिष्ट सेवा पदक, 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक और 2025 में उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , Air Marshal SP Dharkar , IAF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD