Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

'आप' ने पंजाब के अधिकारों के खिलाफ भाजपा की साजिश की सख्त शब्दों में की निंदा, कहा – यह पंजाब के किसानों के खिलाफ साज़िश

हरपाल चीमा ने रवनीत बिट्टू और सुनील जाखड़ पर पंजाब के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bhakra Beas Management Board, BBMB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 14:20 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के किसानों और पंजाब के संसाधनों के खिलाफ साजिश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कड़ी निंदा की। चल रहे जल-बंटवारे विवाद पर बोलते हुए चीमा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पंजाब को धोखा देने और पंजाब को उसके उचित हिस्से से वंचित करने का आरोप लगाया।

चीमा ने राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा में पंजाब के अद्वितीय योगदान का जिक्र किया और बताया कि केन्द्रीय पूल में 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं तथा 22 प्रतिशत से ज्यादा चावल पंजाब से आता है। पंजाब के किसानों ने राष्ट्र को भोजन उपलब्ध कराने के लिए निस्वार्थ भाव से अपने भूजल और संसाधनों का बलिदान दिया है। आज, हरित क्रांति को समर्थन देने के लिए भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण पंजाब के 153 में से 115 क्षेत्रों को 'डार्क जोन' घोषित कर दिया गया है।

मंत्री चीमा ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से आवंटित जल हिस्सेदारी की सीमा पार कर ली है। राजस्थान: 3.398 एमएएफ आवंटित, 3.738 एमएएफ खपत (10% अधिक)। हरियाणा: 2.987 एमएएफ आवंटित, 3.091 एमएएफ खपत (3% अधिक)। वहीं पंजाब: 5.512 एमएएफ आवंटित, और खर्च केवल 4.925 एमएएफ (89% उपयोग) किया है।

चीमा ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब के संयमित उपयोग और गंभीर जल संकट की अनदेखी करते हुए हरियाणा के लिए अतिरिक्त पानी जारी करने के लिए बीबीएमबी पर दबाव डाला जा रहा हैं। चीमा ने पंजाब के जल अधिकारों की रक्षा के लिए आप सरकार के अडिग रुख की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "पंजाब अपने हक का एक भी बूंद पानी हरियाणा को नहीं देगा। 

हमारे किसान पहले से ही घटते भूजल स्तर से जूझ रहे हैं और अब संसाधनों का और अधिक दोहन पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा।"मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब किसानों को पाइपलाइनों और सिंचाई चैनलों के माध्यम से समान जल वितरण सुनिश्चित करने की पहल पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। बांधों और जल संसाधनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। वहीं पानी के किसी भी अनधिकृत बहाव को रोकने के लिए भी कड़े उपाय किए गए हैं।

चीमा ने रवनीत बिट्टू और सुनील जाखड़ सहित पंजाब के भाजपा नेताओं पर राजनीतिक लाभ के लिए अपने गृह राज्य को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की, "ये नेता राज्य के हितों के खिलाफ असंवैधानिक कार्यों का समर्थन करके भाजपा के पंजाब विरोधी एजेंडे की मदद कर रहे हैं। अब उन्हें तुरंत भाजपा से इस्तीफा दे देना चाहिए और लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

पंजाब के बलिदान और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए चीमा ने भाजपा के कार्यों की निंदा की और इसे पंजाब की विरासत का अपमान बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की तानाशाही नीतियां पंजाब के किसानों, संसाधनों और संस्कृति पर सीधा हमला है। पंजाब के लोग इस विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

चीमा ने भाजपा के पंजाब के नेताओं को सीधी चुनौती देते हुए उनसे पानी पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार से भी पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग नहीं करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा और पूछा कि वे अतिरिक्त पानी की अपनी मांग को कैसे उचित ठहराएंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bhakra Beas Management Board , BBMB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD