Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस: एक लाख रुपए की रिश्वत लेता पनसप का जनरल मैनेजर विजिलेंस ब्यूरों द्वारा रंगे हाथों काबू

सरकारी गाड़ी भी जब्त की गई

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Ferozpur, Ferozpur Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 12:25 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पनसप के जनरल मैनेजर अजीत पाल सिंह सैनी, जिनके पास खरीद, भंडारण, वाणिज्यिक, निर्माण और मुख्य विजिलेंस अधिकारी (सीवीओ) का भी चार्ज है, को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी फिरोजपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि पनसप के उक्त जनरल मैनेजर ने कुल 1.25 करोड़ रुपए की गबन राशि, जो कथित तौर पर जाली खरीद के तहत दिखायी गई 14090 धान की बोरियों की कीमत है, की 10 प्रतिशत रिश्वत मांग रहा है और पहली किश्त के रूप में उसने 2 लाख रुपए की मांग की। हालाँकि, बातचीत के बाद सौदा एक लाख रुपए में तय हो गया।

शिकायतकर्ता फिरोजपुर के शहजदी और माना सिंह वाला की मंडियों में एक कमीशन एजेंट हैं। वर्ष 2024 में पनसप द्वारा धान की खरीद के दौरान, संबंधित चावल मिलों में स्टॉक की जांच के दौरान कुल 34,250 धान की बोरियों कम पाई गई थीं। शिकायतकर्ता की (आढ़तिया) फर्म पर आरोप लगाया गया था कि वह कुल 34,250 धान की बोरियों की जाली खरीद की रिपोर्ट करने में शामिल था। इसके बाद, उसे 2.97 करोड़ रुपए की घाटे वाली राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद, शिकायतकर्ता ने पनसप के पास रिकवरी के रूप में 2.50 करोड़ रुपए जमा कराए।

अंत में, शिकायतकर्ता ने मैनेजिंग डायरैक्टर, पनसप को एक विनती की कि जिला प्रबंधक, फिरोजपुर और पनसप फिरोजपुर के इंस्पैक्टरों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल से लगभग 19040 धान की बोरियों के गेट पास डिलीट कर दिए गए थे, जिसके कारण उसे इन बोरियों के लिए गलत जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद, आरोपी अजीत पाल सैनी, जीएम ने एक परिचित कंवल दीप के जरिए शिकायतकर्ता से संपर्क किया और शिकायतकर्ता के हक में मामला निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातचीत ऑडियो रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 2,00,000 रुपए की मांग की। इससे पहले जिला मैनेजर फिरोजपुर और पनसप फिरोजपुर के 2 इंस्पैक्टरों को भी इसी मामले में विभाग द्वारा निलंबित किया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि आरोपों की प्रारंभिक तस्दीक बहुत सावधानी से की गई थी और आरोपों की गहराई से जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त जनरल मैनेजर को मैक्स अस्पताल, फेज़ 6, मोहाली की पार्किंग में, दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस संबंध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाने, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसके कब्जे से 1,00,000 रुपए की रिश्वत बरामद की है और आरोपी की सरकारी गाड़ी, जिसमें वह पैसे लेने के लिए मौके पर आया था, को भी जब्त कर लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Ferozpur , Ferozpur Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD