Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

जंडियाला गुरु हलके में हरभजन सिंह ई.टी.ओ द्वारा विभिन्न 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया गया उद्घाटन

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से जंडियाला-वैरोवाल रोड के विशेष मरम्मत कार्य का उद्घाटन

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 05, 2025, 13:22 IST

मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और किसी भी राज्य की तरक्की वहां की सड़कों के जाल और नागरिकों को मिल रही सुविधाओं से आंकी जाती है। यह बात लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से जंडियाला-वैरोवाल रोड के विशेष मरम्मत कार्य का उद्घाटन करते हुए कही। 

उन्होंने बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 16.40 किलोमीटर है और इसकी 5 वर्षों की देखरेख संबंधित ठेकेदार द्वारा की जाएगी। स ई.टी.ओ. ने बताया कि यह सड़क अमृतसर और तरनतारन क्षेत्र को आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से आम लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और विशेष मरम्मत से आवागमन और भी सुविधाजनक हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह सड़क 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री द्वारा जंडियाला गुरु वासियों को साफ-सुथरा पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अमृत योजना के तहत एक प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया गया। 

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 609.63 लाख रुपये है और इसके पूरा होने पर 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 0.5 लाख गैलन क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे वृंदावन, जानिया रोड, ताल कॉलोनी, जुबली रोड आदि क्षेत्रों के निवासियों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। 

यह कार्य 9 महीनों में पूरा किया जाएगा। स ई.टी.ओ. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिएं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा जनता का है और जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखें और यदि कोई खामी दिखाई दे तो उन्हें अवगत करवाएं। इस अवसर पर स जरनैल सिंह, श्री सतिंदर सिंह, श्री सरबजीत सिंह डिंपी, श्री नरेश पाठक, रूबी थिंद, श्रीमती सुनेना रंधावा, श्री हरपाल सिंह चौहान के अलावा आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD