Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर और उसका साथी विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Ferozpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 03 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 11:15 IST

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने एक सब-इंस्पेक्टर और उसके साथी प्राइवेट ऑपरेटर को 20,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान केंद्रीय जेल फिरोजपुर में तैनात पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सरवन सिंह और उसके साथी प्रदीप सिंह (प्राइवेट ऑपरेटर) के रूप में हुई है।

आज यहां इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कुलदीप सिंह, निवासी मथेरे गांव, जिला फिरोजपुर की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर ने उसके भाई के खिलाफ दर्ज मामले में शिकायतकर्ता की मदद करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी और अपने प्राइवेट ऑपरेटर प्रदीप सिंह के जरिए मौके पर ही 20,000 रुपये ले लिए थे। 

जब आरोपी ने बाकी रकम की मांग की, तो शिकायतकर्ता ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पी.सी. (संशोधन) मुताबिक संधोधित एक्ट 2018 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत फिरोजपुर के वी.बी. रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Ferozpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD