Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई : डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2025

Last updated on: Mar 10, 2025, 15:41 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।

अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 6.47 लाख विधवा और बेसहारा महिलाएं ले रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार द्वारा जनवरी 2025 तक कुल 5555.94 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए 1086 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें से जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों से अपील की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। 

इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर योग्य लाभार्थी को इन योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग न केवल महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि दिव्यांगजन और आश्रित बच्चों को भी वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD