Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दीक्षांत समारोह को शिक्षांत समारोह न समझे : जगदीप धनखड़

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढां में प्रतिभावान छात्राओं को दीक्षांत समारोह मे सम्मानित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओढां/सिरसा , 05 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 13:21 IST

आज माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह 2025 यशस्वी भव: में  भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने भी पहुंच कर समारोह की शोभा बढ़ाई। दीक्षांत समारोह के इस भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के संस्थापक चौ. अभय सिंह चौटाला, श्रीमती कांता चौटाला, डबवाली हलका के विधायक आदित्य चौटाला, राज्यमंत्री रणवीर गंगवा, संस्थान के प्रधान सरदार मनिंदर पाल सिंह बराड़, शिक्षण संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर कुलदीप कौर आनंद, व माता हरकी देवी प्रबन्धक कमेटी के सभी सदस्यों ने शिरकत की।

 इसके साथ-साथ जिला सिरसा रानियां, कालांवाली, डबवाली के गणमान्य विधायक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध शिक्षाविद न्यायाधीश इस उत्सव का अहम हिस्सा बने। संस्थान में पहुँचने पर माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति महोदय को विशेष सम्मान सहित व एकेडमिक प्रोसेशन के साथ मंच पर पदासीन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माता हरकी देवी की प्रतिमा को पुष्पांजलि समर्पित करने से हुआ। 

तत्पश्चात चौ. अभय सिंह चौटाला ने विशिष्ट अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत आभार व्यक्त किया व माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की स्थापना के उद्देश्य और प्रगति के बारे में जानकारी दी। सभी डिग्री धारकों को बी.एड. के प्राचार्य डॉ कृष्णकांत ने शपथ ग्रहण करवाई। 

इस प्रेरणादायक और यादगार  समारोह में इस क्षेत्र की 400 से अधिक संख्या में ग्रामीण अंचल की मेधावी बेटियों को माननीय उपराष्ट्रपति महोदय जी ने प्रशस्ति पत्र व डिग्रियों से सम्मानित किया व अपने सत्र में प्रथम आने वाली पूर्व छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में बताया कि माता हरकी देवी संस्थान में आना उनके लिए तीर्थयात्रा के समान है। 

उन्होंने चौधरी देवीलाल को स्मरण करते हुए बताया कि चौधरी साहब एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच थे। ग्रामीण विकास में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने चौधरी देवीलाल को अपना राजनीतिक गुरु बताया। आज भारत विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है जिसमें नारी शक्ति का अहम योगदान है। आज हमें लघु उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। 

उन्होंने दीक्षांत समारोह को नींव का पत्थर बताते हुए कहा कि इसे शिक्षांत न समझे क्योंकि शिक्षा उम्र भर चलती है। उन्होने कहा कि कभी अपने लिए सीमा निर्धारित न करें और न ही असफलता से डरें। उन्होंने बालिकाओं को हमेशा अपने माता पिता व गुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होने बताया कि माता हरकी देवी संस्थान मे पहुंचना और इन बेटियों को सम्मानित करना उनके लिए सुखद अनुभव की अनुभूति रही है।  उन्होंने ग्रामीण अंचल के इस बेहतरीन एवं भव्य शिक्षण संस्थान के संस्थापक चौ. अभय सिंह चौटाला को  शिक्षा का अग्रदूत कहा तथा उन्होंने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा संस्थान के विद्यार्थियों व शिक्षकों को संसद में खुले दिल से आमंत्रित किया। 

कार्यक्रम के समापन पर धनखड़ जी को अभय सिंह चौटाला ने डॉ सुदेश धनखड़ को कांता चौटाला व प्रबंधक निदेशक डॉ कुलदीप कौर ने राज्य मंत्री रणवीर सिंह गंगवा को संस्थान के प्रेसिडेंट मनिंदर पाल बराड़ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ कुलदीप कौर जी ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का कार्यक्रम में पहुंचने व संस्थान की बेटियों को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया तथा इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम में पधारे अन्य गण मान्य विशिष्ट अतिथियों का भी धन्यवाद प्रकट किया।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD