Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

अगर हो सके तो अपने विधायकों को इकट्ठा करके दिखा दो : भगवंत सिंह मान द्वारा प्रताप सिंह बाजवा को चुनौती

भगवंत सिंह मान ने बेबुनियाद बयान देने के लिए कांग्रेस नेताओं की निंदा की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Partap Singh Bajwa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

बेबुनियाद बयान देने वाले कांग्रेस नेताओं, खासकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सत्ताधारी ‘आप’ विधायकों का समर्थन हासिल करने के सपने देखने के बजाय, कांग्रेस को अपनी पार्टी को एकजुट रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

पंजाब विधानसभा में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को महज़ कल्पना और हवाई किला करार दिया, जिसमें कहा गया था कि ‘आप’ के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सत्ता के भूखे नेता न तो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं और न ही जनता से, इसलिए पंजाब की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता लगातार बेतुके बयान दे रहे हैं, लेकिन इन्होंने कभी केंद्र सरकार के सामने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि ‘आप’ विधायकों के संपर्क में होने की बात सिर्फ बाजवा की मीडिया में सुर्खियाँ बटोरने की चाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री जनता से दूर और भ्रष्ट नेता निकले, इसलिए लोगों ने उन्हें नकार दिया। 

उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री को पंजाब में बहुत कम देखा गया, क्योंकि महाराजा या तो अपने निजी कामों में व्यस्त रहते थे या फिर महलों में अपनी कुर्सी से चिपके रहते थे। भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘आप’ विधायकों की चिंता छोड़कर, उन्हें अपनी पार्टी को एकजुट करने पर ध्यान देना चाहिए। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के सात विधायक भी एकजुट होकर काम नहीं कर सकते। राज्य सरकार की जन पक्षीय पहलकदमियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक 51,000 से अधिक नौकरियाँ सिर्फ़ योग्यता के आधार पर दी हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनमें 18 टोल प्लाज़ा बंद करना शामिल है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाज़ा बंद होने से पंजाब के आम लोगों की रोज़ाना 63 लाख रुपये की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भूजल बचाने के लिए सिंचाई में नहरी पानी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 

इसके अलावा, मनरेगा योजना को और बेहतर बनाने और किसानों के हित में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए नए सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोज़गार और बुनियादी ढाँचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के कारोबार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जा रही है, और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ़ लड़ाई को जनता के समर्थन से एक जन आंदोलन में बदला जा रहा है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Partap Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD