Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

शहीद स्मारक बनाने के मैनें बीस साल लड़ाई लड़ी, आज शहीदों की याद में बन रहा है शहीद स्मारक : अनिल विज

नगर परिषद अम्बाला छावनी में भाजपा प्रधान व 32 पार्षद होंगे तो ऊपर से नीचे तक योजनाओं का करंट ठीक आएगा, एक गलत कंडक्टर लगा तो लट्टू भी नहीं जलेगा : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 23 Feb 2025

Last updated on: Feb 23, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अम्बाला छावनी की जनता ने मुझे विधायक चुना गया है। अम्बाला छावनी नगर परिषद चुनाव में प्रधान और 32 पार्षद भाजपा के होंगे तो ऊपर से नीचे तक योजनाओं का जो करंट है वह ठीक प्रकार से आएगा। यदि बीच में एक भी बैड कंडक्टर लग गया तो करंट नहीं आएगा और एक लट्टू भी नहीं चलेगा।

श्री विज आज शाम आहलूवालिया बिल्डिंग में नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 27 से भाजपा प्रत्याशी शिवाजीत काकरान के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर नगर परिषद प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर सहित कई भाजपा कार्यक्रम भी मौजूद रहे।कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी दो मार्च को नगर परिषद चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें आपने अपना कीमती वोट डालकर यह फैसला करना है कि आपकी प्रधान और वार्ड से पार्षद कौन हो। 

हमने भाजपा के सभी 32 वार्डों से उम्मीदवार और स्वर्ण कौर को प्रधान पद के लिए खड़ा किया है। उन्होंने कहा चुनाव में कोई भी राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर की पार्टी हमारे खिलाफ प्रत्याशी खड़ा करने की हिम्मत नहीं कर सकी है। इक्का-दुक्का आजाद प्रत्याशी खड़े हुए हैं। हमारा एक उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर पार्षद बन गया है, हमारा खाता खुल गया व पार्टी का श्रीगणेश हो गया है।

साइकिल के पहिए में सभी तारें एक तरह की होंगी तो साइकिल खूब चलेगी,  गलत तार लग गई तो साइकिल नहीं चलेगी और कदम-कदम पर उसमें लंगर पड़ जाएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें इस शहर को सुंदर बनाने के लिए सहयोगियों की जरूरत है और नगर परिषद में एक प्रधान और 32 पार्षदों की जरूरत है। उन्होंने कहा जिस प्रकार साइकिल के पहिए में लगभग 33 तारें लगी होती है, यदि एक तरह की सभी तारें होंगी तो साइकिल खूब चलेगी मगर कोई तार गलत लग गई तो साइकिल डूब जाएगी और कदम-कदम पर उसमें लंगर पड़ जाएगा।

उन्होंने सभी वार्डों से भाजपा ने समाज सेवा करने वाले लोगों को चुनकर प्रधान पद और 32 वार्डों से नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में खड़ा किया है। यह सेवा का कार्य है और सेवा का कार्य हर आदमी नहीं कर सकता। भाजपा द्वारा चुनाव में खड़े किए प्रत्याशी बिना किसी पद के भी पहले जनसेवा में लगे रहे।

उन्होंने कहा अम्बाला छावनी की जनता भाजपा उम्मीदवार को जिताए ताकि विकास का पहिया जो उन्होंने चला रखा है उसमें और 33 लोग और जुड़ जाए। उन्हें अम्बाला छावनी का विकास करने के लिए उन्हें 66 आंखे विकास कार्यों का निरीक्षण करने और 66 हाथ चाहिए ताकि विकास कार्य तेजी से हो सकें।

शहीद स्मारक बनाने के मैनें बीस साल लड़ाई लड़ी, आज शहीदों की याद में बन रहा है शहीद स्मारक : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी की जनता मुझे सात बार चुनाव जिताया है। भाजपा का सारे हरियाणा में सबसे अधिक बार चुनाव जीते का रिकार्ड भी मेरा है। जब-जब मुझे अवसर मिला मैनें अपने शहर का विकास करने का प्रयास किया है। मेरे से पहले एक भी विधायक या सांसद ने कोई एक काम जो इन्होंने अम्बाला छावनी के किया तो वह बता नहीं सकता। उन्होंने सरकारी कालेज, नहरी पानी, अनाज मंडी, बस स्टैंड बनाकर दिया। 

1857 की आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक वह बनवाकर दे रहे हैं। किताबों में पहले यही बताया गया कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस से शुरू हुई। मगर उन्होंने पढ़ा तो पाया कि कांग्रेस का जन्म तो 1885 में अंग्रेज एओ ह्यूम बनाकर किया था। कांग्रेस पार्टी के जन्म से 28 साल पहले देश की आजादी की सशस्त्र लड़ाई लड़ी गई जिसकी शुरूआत 10 मई 1857 में अम्बाला छावनी से हुई। 

आजादी का जज्बा का हिंदुस्तानियों में कांग्रेस के जन्म से भी पहले था। लोगों ने बलिदान दिए व उन्हें पेड़ों से बांध-बांधकर गोलियां मारी गई। कभी उन्हें याद नहीं किया गया, उन्होंने बीस साल लड़ाई लड़कर जीटी रोड पर शहीद स्मारक का निर्माण किया। इस स्मारक में 1857 की लड़ाई की पूरी जानकारी दी जाएगी। स्मारक में श्रद्धांलजि स्थान भी बनाया गया है जहां जाकर श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।

अम्बाला छावनी में कई विकास कार्य करवाए : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्मारक के साथ ही साइंस म्यूजियम बन रहा है। उन्होंने छावनी को सब डिवीजन बनाते हुए एसडीएम आफिस बनाया जहां एक ही छत के नीचे कई विभाग चल रहे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल व स्पोर्ट्स होस्टल बनाकर दिया। 

छावनी में अब बैंक स्क्वेयर का निर्माण किया जा रहा है जहां एक ही स्थान पर 32 बैंक शिफ्ट होंगे और भूमिगत कार पार्किंग व यहां 60 के करीब शोरूम होंगे। वह गांधी मार्केट के साथ ही नाइट फूड स्ट्रीट बनाकर दे रहे हैं जबकि साथ ही गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक बनाकर दिया गया है। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति बात की है, स्वास्थ्य फिट रखने के लिए साइकिलिंग से बढ़िया व्यायाम नहीं है।

कांग्रेस ने 50 रुपए गज के हिसाब से जमीन अलॉट कर ली थी, उन्होंने हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी और आज यहां हरियाणा का सबसे खूबसूरत सुभाष पार्क बना है : अनिल विज

मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए उन्होंने सुभाष पार्क बनाकर दिया। पहले कांग्रेस नेताओं ने इस जमीन को 50 रुपए गज के हिसाब से लेकर अपने नाम अलॉट करा ली। वह हाईकोर्ट तक गए और लड़ाई लड़कर यहां उन्होंने आज हरियाणा का सबसे खूबसूरत सुभाष पार्क बनाकर दिया। उन्होंने सिविल अस्पताल बनाकर दिया, कुछ समय पहले बब्याल निवासी एक व्यक्ति के रिश्तेदार कई वर्षों बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस अम्बाला आए तो वह सिविल अस्पताल में मात्र 5 रुपए की पर्ची पर हो रहे ईलाज को देखकर दंग रह गए। उनका कहना था कि ऐसा वातानुकूलित सरकारी अस्पताल तो आस्ट्रेलिया में भी नहीं होता। मंत्री अनिल विज ने कहा कि कहा पहले यहां 300 से कम ओपीडी प्रतिदिन होती थी जो आज 3 हजार से ज्यादा हो गई है।

आचार संहिता हटते ही एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ होगी : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाकर दिया और बहुत जल्द आचार संहिता हटते ही एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ होगी। अम्बाला छावनी से विमान उड़ाने के लिए बड़ी-बड़ी एयरलाइन ने एविऐशन मंत्रालय में अप्लाई तक किया है। उन्होंने जो काम करवाए आप सभी जानते हैं। किसी ने हमारे कामों की 60 सेकेंड में 60 कामों की वीडियो बनाई जोकि हमारे द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाती है। मगर विपक्षियों द्वारा एक काम भी नहीं किया गया।

वहीं मंत्री अनिल विज ने आज देर शाम महेश नगर में वार्ड सात से भाजपा प्रत्याशी संजीव अत्री के पक्ष में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने वार्ड नंबर 31 से प्रत्याशी शशि लोंगिया, वार्ड 16 से प्रत्याशी भोली बिंद्रा, वार्ड 29 से प्रत्याशी आशीष जायसवाल के साथ कार्यकर्ताओं के निवास पर जलपान भी किया।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD