जम्मू और कष्मीर पूर्व-सेवा लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल आरके शर्मा (सेवानिवृत्त) ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की और उन्हें पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। सामाजिक कार्यकर्ता राम लाल शर्मा के नेतृत्व में देवस्थान मढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से भेंट की।