Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जालंधर देहाती पुलिस ने वायरल हिंसक झड़प के वीडियो मामले में 11 गिरफ़्तार

देसी पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Harkamalpreet Singh Khakh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

एक तेज कार्यवाही करते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई हिंसक झड़प में शामिल 11 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। अलग- अलग प्लेटफार्मों पर व्यापक तौर पर प्रसारित इस वीडियो में फिल्लौर में जालंधर बाइपास रेलवे लाईन के नज़दीक व्यक्तियों को हथियारों के साथ लड़ाई करते दिखाया गया है। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और घटना में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार भी बरामद किए है।

गिरफ़्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार, गुरमुख राम पुत्र देव राज, बंटी पुत्र अमरजीत, सिमरनजीत उर्फ सिम्मा, अजय पुत्र सुखरीब, राज कुमार पुत्र बर्मा साहनी, संदीप गुप्ता पुत्र लाल बाबू के तौर पर हुई है। राम कृष्ण का पुत्र अंकुस, ब्रह्मा का पुत्र अंली उर्फ गोलू, ब्रह्मा का पुत्र अनार्जित उर्फ कानवा और विजय पुत्र सुग्रीव, सभी फिल्लौर के निवासी है। इस झड़प में शामिल अनजान व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।

इस सम्बन्धित विवरन देते हुए जालंधर देहाती के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि इस घटना ने लोगों में दहशत और अशांति पैदा कर दी थी। सख़्त निगरानी में तुरंत कार्यवाही की गई, और पुलिस स्टेशन फिल्लौर में धारा 194( 2,191( 3, 190, 115( 2,126( 2, 118( 1,109- BNS, और हथियार एक्ट की 25- 54- 59 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी खख ने आगे बताया कि यह कार्यवाही एस.पी. इन्वेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ, आईपीएस, और डीएसपी फिल्लौर सरवण सिंह बल्ल की निगरानी नीचे की गई। फिल्लौर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर का नेतृत्व वाली टीम ने स्थिति ओर बिगड़ने से पहले मुलजिमों को गिरफ़्तार करने के लिए तेज़ी के साथ कार्यवाही की।गिरफ़्तार व्यक्तियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है, और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, खाली कारतूस और तेजधार हथियार, जिसमें तलवारें और डंडे शामिल है, बरामद किए है। बाकी मुलजिमों को पकड़ने और झड़प के पीछे के उदेश्य का पता लगाने के लिए जांच जारी है।एसएसपी खख ने कहा कि जालंधर देहाती पुलिस जनतक सुरक्षा को यकीनी बनाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Harkamalpreet Singh Khakh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD