Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी

 

धर्मेंद्र शर्मा ने पंजाब के मुख्य वन अधिकारी का पदभार संभाला

वन महोत्सव 2025 को अद्वितीय बनाएंगे

Dharminder Sharma,Principal Chief Conservator of Forests Punjab,Head of Forest Force Punjab,PCCF Punjab,Indian Forest Service,Wildlife Conservation Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2025

Last updated on: Feb 01, 2025, 00:00 IST

आज यहां सेक्टर-68 स्थित वन परिसर में, 1994 बैच के भारतीय वन सेवा  के श्री धर्मिंदर शर्मा ने प्रमुख मुख्य वनपाल, पंजाब (पी सी सी एफ , एच ओ एफ एफ) के मुखी के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वे पी सी सी एफ  वाइल्डलाइफ और चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

इस अवसर पर श्री धर्मिंदर शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का धन्यवाद करते हुए कहा कि इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, जलागाहों का संरक्षित रखरखाव, प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि जुलाई 2025 में होने वाला 'वन महोत्सव' एक विशिष्ट कार्यक्रम होगा। 

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण बनाए रखना एक आवश्यकता है। ज्ञातव्य है कि श्री शर्मा 1994 बैच के भारतीय वन सेवा (आई एफ एस) यू पी एस सी टॉपर हैं और उनकी शिक्षा और अनुभव के कारण वे वन्यजीव विशेषज्ञ, वनस्पति विज्ञानी और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधक भी हैं।

उन्होंने प्लांट साइंसेज में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय, यूके से मार्शल पैपवर्थ स्कॉलरशिप पर प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, श्री शर्मा ने यूके, फिनलैंड की विश्वविद्यालयों और येल विश्वविद्यालय, यूएसए से वन्यजीव और संबंधित विज्ञान में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इससे पहले, वे पंजाब सरकार में जिला और उच्च स्तर पर विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं, जिनमें जिला वन अधिकारी, पटियाला/संगरूर/फिरोजपुर, विश्व बैंक से सहायता प्राप्त परियोजना में टीम लीडर, छतबीड़ चिड़ियाघर के निदेशक, वन, मैदानी क्षेत्रों के चीफ कंजरवेटर, और भूमि एवं जल संरक्षण विभाग और कृषि विभाग के सचिव के रूप में सेवाएं शामिल हैं।

उनकी उपलब्धियों में पंजाब की राज्य वन अनुसंधान योजना तैयार करना भी शामिल है, जिसने 1999 में उस समय के जीका (जापान) प्रोजेक्ट के तहत अनुसंधान परियोजनाओं को दिशा प्रदान की। उसी वर्ष, वन विभाग में नए भर्ती किए गए वन गार्डों के लिए एक पेशेवर प्रशिक्षण कोर्स भी आयोजित किया गया।

साल 2000 में फिरोजपुर वन मंडल का "वर्किंग प्लान" (एक उच्च तकनीकी दस्तावेज) तैयार करने के अलावा, श्री शर्मा ने फील्ड डायरेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 2006-09 के बीच छतबीड़ चिड़ियाघर का "मास्टर प्लान" भी तैयार किया। यह भारत का इस संदर्भ में पहला दस्तावेज था और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा इसकी सराहना की गई। 

यह दस्तावेज तब से चिड़ियाघर में चल रहे सभी विकास का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने यूके से एग्रोफॉरेस्ट्री प्रणालियों में कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन में विशेषज्ञता प्राप्त की थी, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कई संस्थाओं द्वारा जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरण मुद्दों पर बोलने और इसके भागीदारों को प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही उन्हें मैग्सिपा चंडीगढ़, वन अनुसंधान संस्थान (एफ आर आई) देहरादून और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टी आर आई) दिल्ली में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों/कार्यशालाओं में विचार-विमर्श के लिए भी आमंत्रित किया गया। 

इस अवसर पर अन्य प्रमुख वन अधिकारी जैसे मुख्य वन कंजरवेटर (वन्यजीव) सतेंद्र सागर, वन कंजरवेटर (योजना) विशाल चौहान, ऑनरेरी वाइल्डलाइफ वार्डन (पटियाला) अमरजीत सिंह चौहान, प्रबंधकीय अधिकारी राजिंदर सिंह और वन एवं वन्यजीव सुरक्षा विभाग के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dharminder Sharma , Principal Chief Conservator of Forests Punjab , Head of Forest Force Punjab , PCCF Punjab , Indian Forest Service , Wildlife Conservation Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD