श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह आज सांसद गुरजीत सिंह औजला से उनकी माता स्वर्गीय गुरमीत कौर जी के देहांत पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने श्री अखंठ पाठ साहिब के पाठ के शुभारंभ पर शिरकत की और खास तौर पर सांसद औजला को इस दुख की घड़ी में हौंसला रखने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त सांसद औजला के साथ इस अवसर पर दुख जताने के लिए कई मौजूदा मंत्री, पूर्व मंत्री, प्रधान और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
सांसद औजला के साथ दुख सांझा करने के लिए डॉ अनूप पार्षद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह भिट्टेवड़ जी, पूर्व मंत्री श्री भारत भूषण आशु जी, डॉ योगेश अरोड़ा स्वास्थ्य अधिकारी अमृतसर, अध्यक्ष श्री अरिंदरबीर सिंह वालिया सहकारी बैंक यूनियन अध्यक्ष, महासचिव श्री अमनप्रीत सिंह, अध्यक्ष श्री दीपक सचदेवा और बाजवा अजनाला, मेडिकल कॉलेज से प्रिंसिपल श्री राजीव देवगन जी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह जी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश अरोड़ा जी, पूर्व विधायक श्री जुगल किशोर शर्मा जी, पार्षद श्री राज कंवलप्रीत सिंह लक्की जी, डिवीजनल कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार जी सभरवाल व श्री अशोक सोनी जी, शहरी अध्यक्ष श्री अश्वनी पप्पू जी, पूर्व विधायक श्री जुगल किशोर शर्मा जी, पूर्व चेयरमैन श्री दिनेश बस्सी जी, श्री तरसेम सिंह सियालका जी, पार्षद श्री राजकंवलप्रीत सिंह लक्की जी, पार्षद श्री सुजिंदर बिडलान जी, श्री अशोक लद्धड़ जी, श्री परमिंदर सिंह भंडाल डीसीपी, श्री गुलजिंदर सिंह किट्टी, श्री वरिंदर पाल सिंह जी (माझा ट्रांसपोर्ट वाले), विधायक श्री कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, जिला अध्यक्ष मोगा श्री हरि सिंह खाई सहित अन्य नेता मौजूद रहे।