Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

आप के विनीत धीर जालंधर के नए मेयर चुने गए

बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों और मलकीत सिंह को वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर नियुक्त किया गया

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Vineet Dhir, Balbir Singh Bittu Dhillon, Malkeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Jan 2025

Last updated on: Jan 11, 2025, 00:00 IST

जालंधर के वार्ड नंबर - 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद वनीत धीर नगर निगम के नए मेयर होंगे। वहीं बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों नए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जालंधर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। 

शहर का विकास और आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है। जैसे ही तीनों नामों का ऐलान हुआ रेड क्रॉस भवन के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत का जश्न मनाया। 

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों ओहदेदारों को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा। 

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर की जनता ने निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया, इसलिए आज पूर्ण बहुमत के साथ जालंधर में 'आप' का मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बन सका। उन्होंने जालंधर के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Vineet Dhir , Balbir Singh Bittu Dhillon , Malkeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD