Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंडित विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा का एडवोकेट वासु शांडिल्य के नेतृत्व में ज़ोरदार स्वागत

कार्तिकेय बोले: वीरेश शांडिल्य की आतंकवाद के खिलाफ मुहिम राष्ट्र को कर रही है मजबूत

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 26 Dec 2024

Last updated on: Dec 26, 2024, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा के बेटे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का आज पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट व काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य के सेक्टर-1 स्थित निवास पर जोरदार स्वागत किया। सेक्टर-1 पहुंचने पर सांसद कार्तिकेय शर्मा का एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य उनकी धर्मपत्नी पंकज शर्मा, बेटे शिव रंजन शांडिल्य सहित कई धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर वासु रंजन शांडिल्य ने अपने साथियों सहित सांसद कार्तिकेय शर्मा को दोशाला व भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा भेंट की । वहीं कार्तिकेय शर्मा का एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया, एकता क्लब, ब्राह्मण महापंचायत, धीमान समाज, पंजाबी समाज, बाल्मीकि समाज सहित कई संस्थाओं ने कार्तिकेय शर्मा को दोशाला व समृति चिन्ह्र भेंट कर उनकी मील पत्थर सोच के लिए उन्हें सम्मानित किया। 

इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने वीरेश शांडिल्य व उनके परिवार को अपना परिवार बताते हुए कहा कि शांडिल्य उनके बड़े भाई है और बेहद जुझारू व्यक्ति है और आतंकवाद के खिलाफ उनकी मुहिम राष्ट्र को मजबूत करती है और उनके द्वारा चलाई गई मुहिम का वह स्वागत करते है । कार्तिकेय शर्मा ने कहा रहती दुनिया तक अंबाला उनका परिवार है और अंबाला रहती दुनिया तक विनोद शर्मा व उनके परिवार की कर्म भूमि रहेगा । 

वीरेश शांडिल्य जो पूरे हरियाणा में गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे रहते है और उन्होंने कहा विनोद शर्मा हो या उनकी माता कालका से विधायिका शक्ति रानी शर्मा और वह ख़ुद अंबाला के लोगो के लिए सदैव आगे है और हमेशा समाज कल्याण में आगे रहेंगे। वहीं कार्तिकेय शर्मा ने एडवोकेट वासु शांडिल्य को अपना छोटा भाई बताया और कहा कि वासु का भविष्य उज्जवल है और वह भी उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। 

एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा जहाँ सांसद के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित समूची केंद्र सरकार व राज्यस साकार के अतिविश्वशीय सांसद है वहीं कार्तिकेय शर्मा लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसे पूरा करते है और हर फरियादी की समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है और उन्हें हमेशा छोटे भाई की तरह प्यार-दुलार व आशीर्वाद देते है। 

एडवोकेट वासु शांडिल्य ने कहा वह व उनकी टीम हमेशा कार्तिकेय शर्मा के साथ चलेगी और कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा की युवा पीढ़ी अपना उज्जवल भविष्य देखती है। उन्होंने कहा वह कार्तिकेय शर्मा की टीम का हिस्सा बनकर अब काम करेंगे और उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे और उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

वहीं एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा की कार्तिकेय शर्मा के संस्कारो पर उन्हें गर्व है और उनके संस्कार के आगे उनका सर झुकता है और यह सब विनोद शर्मा व शक्ति रानी शर्मा की शिक्षा के कारण है जिन्होंने कार्तिकेय शर्मा को राजनीतिक में नर सेवा नारायण सेवा पर चलने की शिक्षा दी। शांडिल्य ने कहा 2005 में अंबाला पिछड़ा हुआ था पर विनोद शर्मा के विधायक बनने के बाद अंबाला का नाम स्वर्ण अक्षरो में लिखा और अंबाला के हजारों पढ़े लिखे बेरोजगारों को नौकरियां देकर अंबाला का नाम रोशन किया। 

शांडिल्य ने कहा जब से विनोद शर्मा विधायक पद से उतरे अंबाला के विकास को नजर लग गई लेकिन अब तीसरी बार भाजपा की सता वापसी के बाद अंबाला में विकास कार्य कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में होंगे और रुके हुए कार्यों को भी कार्तिकेय शर्मा पूरा करवाने का काम करेंगे और अंबाला को फिर विकास की गति देंगे। वहीं सेक्टर-1 निवासी एसडी गौतम ने कार्यकर्म में सभी का धन्यवाद किया और वही शांडिल्य परिवार ने सांसद कार्तिकेय शर्मा को उनकी व उनके परिवार की मोदी के साथ सुंदर पेंटिंग भेंट की । इस मौके पर एसडी गौतम, नरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल धीमान, मनीष पासी, अनमोल सिंह सैनी, संदीप शर्मा, राजन ढींगरा, सुधीर शर्मा, मुकेश आनंद, अशोक अग्रवाल, सतविंदर अग्रवाल, वीके छिब्बर, अनुरूद्ध शर्मा, संजीव धीमान, पप्पू, मास्टर लक्ष्मण रमण शर्मा, दिनेश गौड, अश्विनी शर्मा, पवन अग्रवाल, राकेश मेहता, सुरेश शर्मा, आकाश शर्मा, नरेंद्र नरूला, अनीश अहूजा, अक्षित बंसल, नरेश सहगल, विरेंद्र मिड्डा, एडवोकेट साहिल वैद्य, मोहित शांडिल्य, अंकुश सिंगला, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, इशांत शर्मा, अशोक साहनी, एडवोकेट प्रदीप बत्रा, कमल गुलाटी, अवि मेहता, संजीव विक्टर, सुभाष वालिया, राकेश शर्मा, एडवोकेट संजीव मार्केंडेय, डॉ. सचिन जिंदल, विकास जैन, भारत सेठ, दीपक नटराज, रमा शर्मा, किरण शर्मा, पंकज शर्मा, रीना शर्मा, गायक सुरेश शर्मा, गुरदीप सिंह धुरखड़ा, गुरमीत सिंह धुरखड़ा, संत लाल, अनुराग चावला, शिव रंजन, केजी गुप्ता, एडवोकेट ललित शर्मा, अश्विनी वालिया सहित भारी तादाद में धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD