Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

दुनिया आगे जा रही है और मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं : अनिल विज

आप पार्टी पर तंज, इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 27 Nov 2024

Last updated on: Nov 27, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "दुनिया आगे जा रही है और खड़गे जी देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं। पाषाण युग में हार जीत के फैसले पथरों से हुए करते थे। 

खड़गे जी पीछे ले जाने की बात कर रहे हैं"। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि "इनका तो अपना ही विधान है तथा इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए"। श्री विज आज मीडियाकर्मियों द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान हम ईवीएम नहीं चाहते, हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं, पर पूछे गए सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान हम ईवीएम नहीं चाहते, हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं। किसानों ने एक बार फिर दिल्ली जाने की बात कही है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वह किसानों के साथ हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर विज ने कहा कि "भूपेंद्र सिंह हुडा सिर्फ भड़काने और गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं करते। 

एक दिन भी जाकर उन्होंने किसानों का हाल नहीं पूछा और पंजाब में तो इंडी की सरकार है। न वहां के मुख्यमंत्री एक दिन भी गए और न है भूपेंद्र सिंह हुडा गए तथा न ही इन्होंने किसान को समझाने की कोशिश की। जबकि जनता को भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। 

ये बात करके उनको वहां से उठा देते तो रास्ता खुल जाता और जनता परेशान न होती"। किसान नेता डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने डिटेन किया तो उसके बाद सुरजीत सिंह हरदो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं पर विज बोले ये पंजाब पुलिस का मामला है। आगे क्या करते हैं देखते है।

केजरीवाल के बयान भगवान को जब पता चला कि संविधान खतरे में है तो भगवान नए संविधान दिवस के दिन आम आदमी पार्टी को जन्म दिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि "केजरीवाल की पार्टी न संविधान को मानती है, न कोर्ट को मानती है और न ही ऑटोनॉमस बॉडी को मानती है। इनका तो अपना ही विधान है तथा इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए"। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD