Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, President of Indonesia, Prabowo Subianto
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो (ब्राजील) , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति सुबियांतो को उनके पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं और इस अवसर को उचित तरीके से मनाने का आह्वान किया।

दोनों नेताओं ने विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। जी 20 के भीतर अपने घनिष्ठ सहयोग पर चर्चा करते हुए, उन्होंने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्रधानता देने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने आसियान सहित विविध एवं बहुपक्षीय क्षेत्रों में जारी सहयोग की भी समीक्षा की।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , President of Indonesia , Prabowo Subianto

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD