Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने ’विकसित भारत युवा नेता संवाद’, पुनर्कल्पित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की घोषणा की

विकसित भारत युवा नेता संवाद युवाओं के लिए अपने विचार और दृष्टिकोण सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर होगा : डॉ. मनसुख मांडविया

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Youth Affairs and Sports
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2024

Last updated on: Nov 18, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में परिवर्तनकारी पुनर्कल्पित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की घोषणा की। भारत के भविष्य को गढ़ने में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री की भविष्यदृष्टि को प्रतिध्वनित करते हुए पुनर्कल्पित महोत्सव को "विकसित भारत युवा नेता संवाद" नाम दिया गया है। यह ऊर्जस्वी मंच युवा भारतीयों को विकसित भारत की भविष्य योजना पूरा करने की दिशा में अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में सहायक होगा।

विकसित भारत युवा नेता संवाद के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उनकी विशिष्टता में वृद्धि करना और विकसित भारत के लिए उन्हें अपने विचारों को शामिल करने का मंच प्रदान करना है। 

युवाओं के लिए सबसे प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने और भारत का भविष्य गढ़ने में अपने विचार शामिल कराने का अवसर होगा। इससे राजनीति और नागरिक जीवन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

श्री मांडविया ने इस वर्ष के विकसित भारत युवा नेता संवाद के मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष के महोत्सव में विचारपूर्वक दो प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। पहला, माननीय प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले 1 लाख युवाओं को जोड़ने के आह्वान के अनुरूप नये युवा नेताओं को तैयार करना है। 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य नेतृत्व क्षमतावान युवा प्रतिभाओं की पहचान और उनकी विशिष्टताओं को संवारना है ताकि उन्हें माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के लिए अपने विचारों और दृष्टिकोण को साझा करने का मंच प्रदान किया जा सके।

दूसरा उद्देश्य पारदर्शी और लोकतांत्रिक, योग्यता-आधारित चयन प्रणाली के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का सार्थक योगदान सुनिश्चित करना है। यह पहल भारत की प्रगति और विकास को आगे बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

डॉ. मांडविया ने युवा शक्ति की क्षमता का विकसित भारत के निर्माण में उपयोग की सरकार की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते हुए सभी योग्य युवाओं से इस ऐतिहासिक संवाद में भाग लेने का आह्वान किया।

विकसित भारत चुनौती : चार-चरणीय प्रतियोगिता

विकसित भारत युवा नेता संवाद पुनर्कल्पित राष्ट्रीय युवा महोत्सव है, जिसमें भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी प्रेरित करने की चार चरणीय प्रतियोगिता शामिल है।

1. पहला चरण : विकसित भारत प्रश्नोत्तरी

इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी।

2. दूसरा चरण : निबंध और ब्लॉग लेखन

इसमें पिछले चरण के विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे 'विकसित भारत के लिए तकनीक', 'विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना' आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता एमवाई भारत प्लेटफार्म पर भी आयोजित की जाएगी।

3. तीसरा चरण : विकसित भारत विज़न पिच डेक - राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां

दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा।

4. चौथा चरण : भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप

विभिन्न थीम-आधारित राज्य स्तरीय टीमें 11 और 12 जनवरी, 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। विजेता टीमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगी।

विकसित भारत युवा नेता संवाद - राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 में तीन अलग-अलग क्षेत्रों से चयनित युवा शामिल होंगे। पहले समूह में विकसित भारत चैलेंज के प्रतिभागी शामिल होंगे। दूसरे समूह में जिला और राज्य स्तरीय युवा महोत्सवों से उभरे प्रतिभाशाली युवा भाग लेंगे, जहां वे चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, भाषण प्रतियोगिता आदि विविध श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

तीसरे समूह में उद्यमशीलता, खेल, कृषि और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर प्रेरणास्रोत बनने वाले युवा शामिल होंगे। 11-12 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए कुल मिलाकर लगभग 3,000 युवाओं का चयन किया जाएगा।

विकसित भारत युवा नेता संवाद - राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 की अन्य प्रमुख विशेषताएं

विकसित भारत युवा नेता संवाद में विकसित भारत चैलेंज के साथ-साथ कई उल्लेखनीय आयोजन होंगे:

विकसित भारत प्रदर्शनी: इसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की युवा-केंद्रित पहल दिखाई जाएंगी, जो युवा प्रतिभागियों को भारत के विकास दृष्टिकोण से जुड़ने का संवादात्मक मंच प्रदान करेंगी। इसमें राज्यों की प्रदर्शनियों में युवा-केंद्रित शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता संबंधी परियोजनाओं को दर्शाया जाएगा। मंत्रालय की प्रदर्शनी में युवा नेतृत्व, सामाजिक प्रभाव और नवाचार में युवाओं के लिए प्रमुख कार्यक्रम और अवसर प्रदर्शित किये जाएंगे।

पूर्ण सत्र: इसमें प्रमुख राष्ट्रीय और वैश्विक जानी-मानी हस्तियों के साथ युवाओं का संवादात्मक संवाद और कार्यशालाएं आयोजित होंगी, जिसमें उन्हें विचारों का आदान-प्रदान करने, ज्ञान प्राप्त करने और प्रेरक व्यक्तित्वों से सीधे सीखने का विशेष अवसर मिलेगा।

भारत की विरासत का उत्सव: नये राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो “विकास भी, विरासत भी” के व्यापक दृष्टिकोण के साथ भारत की समृद्ध विरासत प्रस्तुत करेंगे। भारत की परंपराओं को साकार दर्शाने वाले प्रदर्शनों और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम में भारत के सभी राज्य शामिल होंगे, जिससे देशव्यापी भागीदारी और उत्सव में सबके शामिल होने को बढ़ावा मिलेगा।

विकसित भारत के लिए देश के युवाओं को सशक्त बनाना

विकसित भारत युवा नेता संवाद एक महोत्सव से कहीं बढ़कर है, जो भारत के युवाओं को राष्ट्र की विकास यात्रा में सक्रिय योगदान के लिए सशक्त बनाने का आंदोलन है। विकसित भारत चैलेंज जैसी पहल के माध्यम से यह युवाओं को अपने विचार प्रदर्शित करने, सशक्त विचारवान नेताओं के साथ जुड़ने और विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने में योगदान का परिवर्तनकारी मंच प्रदान करता है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Youth Affairs and Sports

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD