Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंचायत चुनाव उम्मीदवार से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए लुधियाना नगर निगम कर्मचारी को विजीलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 01 Nov 2024

Last updated on: Nov 01, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के तहत लुधियाना नगर निगम में तैनात डेटा एंट्री ऑपरेटर गुरदीप सिंह उर्फ सनी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, इस आरोपी की यह गिरफ्तारी जीटीबी नगर, लुधियाना के निवासी अमनदीप सिंह चंडोक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई, जो हाल ही में ग्राम पंचायत शांति विहार, भामियां कलां से सरपंच पद के उम्मीदवार थे।

उन्होंने बताया कि चंडोक, जो एक प्रॉपर्टी सलाहकार और बिल्डर हैं, ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि गुरदीप सिंह ने नामांकन अधिकारी के रूप में उससे रिश्वत की मांग की थी। आरोप के अनुसार, आरोपी ने रिटर्निंग ऑफिसर के साथ काम करने का दावा किया और कहा कि चंडोक के नामांकन पत्र में कुछ कमियां हैं, जिन्हें 10,000 रुपये की रिश्वत के बदले नजरअंदाज किया जा सकता है। 

बातचीत के बाद, गुरदीप सिंह ने नामांकन फाइल की प्रोसेसिंग के लिए 5,000 रुपये की प्रारंभिक रिश्वत स्वीकार की और फिर अन्य पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की नामांकन फाइलें जमा करने के लिए 10,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की। शिकायतकर्ता ने आगे खुलासा किया कि गुरदीप सिंह ने उसकी चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए 50,000 रुपये की एक बड़ी रिश्वत की भी मांग की थी। 

आरोपी द्वारा चुनाव के बाद भी मोबाइल फोन पर रिश्वत माँगी जा रही थी और शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फ़ोन पर इनको रिकॉर्ड कर लिया था और किए गए कॉलों सहित रिकॉर्ड किए गए सबूत विजीलेंस ब्यूरो  को प्रदान किए गए, जिसके आधार पर त्वरित जांच की गई और एक टीम बनाई गई।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टीम ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते समय दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में गुरदीप सिंह को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो के पुलिस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है और इस मुकदमे की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD