Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

राज्य सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित : केवल सिंह पठानिया

रैत में छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Kewal Singh Dhillon, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर, धर्मशाला , 04 Oct 2024

Last updated on: Oct 04, 2024, 00:00 IST

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है । उन्होंने कहा कि सुख सरकार ने पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है, पुरस्कार राशि में वृद्धि खेलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ने के साथ खेलों में उत्कृष्टता हासिल होगी तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिल सकेंगे।

शुक्रवार को रावमापा रैत में छात्राओं की 4 दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर 19 मेजर खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि  खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलते हुए अपने अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगें तथा आगे चलकर प्रदेश का नाम ऊँचा करेंगें। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये अपने सहपाठी खिलाड़ियों तथा अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया ।

प्रदेश के  विभिन्न जिलों से आये हुए खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल का केवल पठानिया ने अपने यहाँ आने पर स्वागत किया । स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अजय समयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर  तक चलने वाली  इस खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों तथा दो स्पोर्टस होस्टल सरकाघाट तथा माजरा की कुल 638 छात्राएं हॉकी, फुटबाल,बास्केटबॉल तथा हैंडबॉल में अपने-अपने जौहर दिखायेगीं ।इस अवसर पर बच्चों ने भव्य मार्चपास्ट तथा स्थानीय स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया । मार्च पास्ट में जिला सोलन अव्वल रहा । मुख्यातिथि ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । 

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कंचन जोशी,उपनिदेशक कृषि डॉ राहुल कटोच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह राणा, शाहपुर के प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, भटेच्छ के प्रधानाचार्य शमसेर सिंह,प्रधानाचार्य रिशु समयाल, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, डॉ कविता,बैंक मैनेजर जेआर शर्मा, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस प्रदीप बलौरिया, बलवीर चैधरी,सुशील शर्मा, वीरेंद्र सिंह, एडीपीओ अतुल कटोच ,कैलाश शर्मा, कविराज, प्रदेश के विभिन्न जिलों के ऑफिशियल , विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य ,स्थानीय स्कूल का स्टाफ, प्रवक्ता वर्ग, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता वर्ग, शारीरिक अध्यापक ,एसएमसी सदस्य ,बच्चे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD