Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उपस्थिति में उचाना से “आप” उम्मीदवार पवन फौजी ने भरा नामांकन

इससे पूर्व, कार्यकताओं को संबोधित किया और शहर में रोड शो निकाला

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Pawan Fauji, Jind
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उचाना/जींद , 11 Sep 2024

Last updated on: Sep 11, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की उपस्थिति में उचाना विधानसभा से उम्मीदवार पवन फौजी ने नामांकन किया। इससे पूर्व, पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और शहर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता ने फूलों की बारिश की। 

जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया l सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जेजेपी पार्टी विधानसभा चुनावों के बाद जमानत जब्त पार्टी के नाम से जानी जाएगी। भाजपा हो, जजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस हो। आप लोगों सभी पार्टियों को देख चुके। कभी भाजपा को वोट दिया, कभी जजपा को वोट दिया। 

कभी कांग्रेस को वोट देने का काम किया। इस बार आपका अपना पवन फौजी आपकी सेवा करने काम करेगा। हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के सहारे ही बनेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की 20 सीटें भी नहीं आ रही हैं। इस बार हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आपकी वोट और आम आदमी पार्टी के सहारे बनेगी। 

आम आदमी पार्टी सरकार में आकर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में बदलाव करने का काम करेगी और जनता की सेवा करने का काम करेगी। पिछली बार उचाना की जनता ने जिस जेजेपी के वीआईपी उम्मीदवार को जिताया था, उसने जनता को ठगा। इस बार जेजेपी को जमानत जब्त पार्टी बनाना है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं और इस बार अपने वोट की ताकत से बताना है कि हरियाणा के लोग अरविंद केजरीवाल को कितना प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि अपना वोट खराब मत करना। उचाना से पवन फौजी जीतने जा रहा है। सोच समझकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए, बुजुर्गों की सेवा के लिए, मुफ्त बिजली के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देना।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। ऐसा इसलिए है कि बीजेपी के नेताओं ने हरियाणा के लोगों के वोट लेकर ठगने का काम किया। लेकिन, इस बार बदलाव का समय है। आम घर से आने वाले पवन फौजी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं, इन्होंने सीमा पर भी देश की रक्षा करने का काम किया। इस बार पवन फौजी विधायक बनकर जनता की सेवा करने का काम करेंगे। 

उन्होंने हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी। पंजाब और दिल्ली के लोगों ने पहले कांग्रेस और बीजेपी को वोट देने का काम किया, लेकिन एक बार आम आदमी पार्टी को वोट दिया। उसके बाद जनता कांग्रेस और बीजेपी का बटन दबाना भूल गई। ये आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति का प्रभाव है। 

इस बार आपने झाडू का बटन दबा दिया तो आने वाले कई सालों तक झाडू का बटन दबाने का काम करोगे। इस बार राजघरानों के चक्कर में पड़ना, बड़े परिवारों और बड़े नेताओं की बातों में मत आना। इस बार भाजपा और जजपा को जमानत जब्त पार्टी बनाने का काम करना है।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Pawan Fauji , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD