Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

अग्निवीरों के कल्याण की योजना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की हरियाणा की प्रशंसा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बोले, प्रधानमंत्री के मिशन को हरियाणा में रूकने नहीं देंगें

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2024

Last updated on: Jul 26, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अग्निवीर योजना को लेकर हरियाणा की योजनाओं की प्रशंसा करने पर हरियाणा के मुख्यंमत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मिशन को रूकने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री का जो विजन है उसे हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का  आभार जताते हुए कहा कि अग्निवीर को लेकर प्रदेश ने कई योजनाएं क्रियान्वित की है जिसमें ग्रुप बी, सी और डी की नौकरियों में आरक्षण तथा अग्निवीर द्वारा उद्योग लगाने पर बिना ब्याज पर पांच लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाना शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली उपस्थित रहे। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कारगिल के द्रास में बने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को कृतज्ञता के साथ नमन किया है। 

पूरे देश के सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों तस्वीरे शहीदों को नमन करने की है परंतु मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शहीदों को श्रद्धांजलि न देते हुए नजर आई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस शहीदों पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने  कहा कि  यूपीए के कार्यकाल में सैनिकों को बुलैटपू्र्फ जैकेट व आधुनिक हथियार व तकनीक भी सही रूप से लागू नहीं हो पाई। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण आज भारत सेना के उत्पादों को बनाने में आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस की गलतियों को सुधारने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ फैलाने का काम किया है। कांग्रेस के नेताओं ने राफेल के संबंध में झूठ बोला और बाद में माननीय सुप्रीम कोर्ट में जाकर माफी मांगनी पड़ी।

विकास के मामले में नॉन स्टॉप बना हरियाणा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए अब तीन से साढ़े तीन घण्टे का समय लगता है। अब नॉन स्टॉप हरियाणा है और इस विकास की गति को रूकने नहीं देंगें। उन्होंने कहा कि आज वे 2014 के हरियाणा को 2024 के हरियाणा से अलग देखते है।

दुर्घटना के घायलों के अस्पताल का खर्च सरकार उठाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से लोगों को मुहैया करवाई जा रही है। दुर्घटना होने की स्थिति में डायल 112 सेवा के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को भी जोड़ा गया है। जिसके तहत 93 प्रतिशत समस्याओं का समाधान पांच से सात मिनट के भीतर ही हो जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने वाले व्यक्ति के एडमिट होने पर अस्पताल का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD