Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

केंद्र में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार:आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (धर्मचंद यादव)

कुल्लू , 04 May 2014

Last updated on: May 04, 2014, 00:00 IST

देश में16वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव से एक बात तो साफ हो गई है कि केंद्र में इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । यह बात रविवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोंधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कही । उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में दो विचारधाराओं के बीच टकराव चल रहा है। जिसमें एक विचारधारा कांग्रेस की है जो देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में जुटी हुई है और दूसरी विचारधारा भाजपा की है जो सकीर्णंता से परिपूर्ण देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बनी हुई है। आनंद शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश को उस समय आर्थिक संकट से उवारने में अहम भूमिका निभाई है जब पूरा विश्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था।  उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में देश में विदेशी निवेश बढ़ा है और विकास को गति मिली है । लेकिन भाजपा देश की जनता को विकास के नाम पर गुमराह करती आ रही है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी स्वंय को भगवान मान बैठे है और पूरी भाजपा उनके गुणगान में लगी है । वह भाजपा जो कभी राम के नाम पर तो कभी सरदार पटेल के नाम पर देश को गुमराह कर रही है । 

उसी भाजपा ने हर-हर मोदी का नारा देते हुए पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर धकेलते हुए मोदी को भगवान के समकक्ष बिठा दिया है। आनंद शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी स्वंय टोपी पहन कर अपने को इस देश का प्रधानमंत्री मान चुके हे और वह जनता के साथ भी उसी तरह से व्यवहार कर रहे हेै। कहा कि जो व्यक्ति चुनाव परिणाम आने से पहले ही स्वंय को प्रधानमंत्री स्थापित कर ले , इस देश को ऐसा नेता कभी  स्वीकार नहीं हुआ है। जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनसभा को संबोंधित करते हुए कहा कि अगर देश में कांग्रेस पार्टी  न  होती तो न हिमाचल बनता और न ही पंजाब में शामिल इलाकें हिमाचल में आते और न ही हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलता । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास कांग्रेस की देन है पर केंद्र में अगली सरकार भी कांग्रेस की ही होगी। वीरभद्र ङ्क्षसह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से मोदीमय हो ग ई  है और भाजपा यह नहीं कहती है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी बल्कि भाजपा कहती है कि केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी। 

ऐसे में भाजपा की दशा व दिशा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा पूरी तरह से मोदी के कब्जे में हो  गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश में मोदी को कोई लहर नहीं है वह केवल मीडिया तक ही सीमित है। उन्होंने मोदी के चुनाव प्रचार पर सवाल उठाते हुये कहा कि भाजपा इस बात का खंलासा करे कि मोदी के चुनाव प्रचार के लिये हजारों करोड़ रूपये का खर्चा कौन उठा रहा है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश की जनता जानती है कि उसे किसके साथ चलना है और किसको अपना मत देना है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है और वह इस चुनाव में भाजपा को सबक सीखा देगी। वीरभद्र सिंह ने दावा जताया कि प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

Tags: anand sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD