Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सिंबली में सफेद वेईं में पानी छोडऩे के लिए खोदी गई ड्रेन का लिया जायजा

कहा, प्रोजैक्ट पूरा होने से 200 क्यूसिक पानी की होगी निकासी

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Feb 2024

राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज गढ़शंकर के गांव सिंबली की नहर में बने रेगुलेटर व 200 क्यूसिक पानी सफेद वेईं में छोडऩे के लिए खोदी गई ड्रेन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आने वाली नस्लों के लिए पानी बचाने के लिए भूजल संरक्षण के साथ-साथ राज्य की वनस्पती और जंगली जीव को बचाने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरु की है। 

उन्होंने कहा कि ड्रेन का जायजा लेते हुए बताया कि गांव सिंबली से शुरु होकर यह नहर चूहड़पुर, शहीद भगत सिंह नगर, कुलाम, लंगोड़आं से होते हुए सफेद वेईं में मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहर से इस पानी को छोडऩे से भूजल स्तर में सुधार होगा।

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने चल रहे कार्य पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान यह सारा इलाका पानी में घिर गया था क्योंकि पानी की निकासी मात्र 70 से 100 क्यूसिक थी। फलस्वरुप पानी बैक मार गया और किसानों की सारी फसलें पानी में डूब कर खराब हो गई थी। 

उन्होंने बताया कि ड्रेनेज विभाग की ओर से शुरु किए गए इस प्रोजैक्ट से 200 क्यूसिक पानी की निकास हो सकेगी और आने वाले समय में यह प्रोजैक्ट पूरा होने से इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरूओं और संतों की पवित्र धरती है, जिन्होंने हमें पर्यावरण के संरक्षण का रास्ता दिखाया। 

उन्होंने कहा कि गुरू साहिबान के नक्शे-कदम पर चलते हुए राज्य सरकार, पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भूजल की बचत करने के लिए नहरी पानी के अधिकतम प्रयोग के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत और भी पुलियां आदि बनाने के लिए जो खर्चा आएगा, उनकी ओर से अपने अख्तियारी फंड में से दिया जाएगा।

वर्णनीय है कि राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल ने इस प्रोजैक्ट संबंधी बने रेगुलेटर के लिए अपने अख्तियारी फंड में से 1 करोड़ 19 लाख रुपए दिए थे व 8 मई 2023 को मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने इस प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा था। इस मौके पर एस.ई गुरपिंदर सिंह संधू, एक्सियन भावुक शर्मा, एस.डी.ओ गुरजीत सिंह के अलावा सांसद संत बलबीर सिंह सींचेवाल के निजी सचिव पाल सिंह नौली के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD