Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

दिव्यांगजनों के कल्याण पर दिया जा रहा विशेष ध्यान: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त बैकलॉग पदों की सूची शीघ्र तैयार करने के निर्देश

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Feb 2024

स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त पड़े बैकलॉग पदों की 29 फरवरी, 2024 तक सूची तैयार करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने विभागों को रिक्त पड़े सभी पदों को केंद्र सरकार की अधिसूचना अनुसार भरने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैकलॉग पदों को भरने पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि दिव्यांगों को शीघ्र भर्ती लाभ प्रदान किया जा सके।

श्री शांडिल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्तियों, नियमितीकरण एवं पदोन्नति के समय दिव्यांगों के लिए आरक्षण रोस्टर की सख्ती से अनुपालना की जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए नॉन स्टॉप एवं प्रदेश से बाहर के रूटों पर चलने वाली सरकारी बसों में भी निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सचिव एम.सुधा देवी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सशक्तिकरण के निदेशक प्रदीप कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित नेत्रहीन संघ के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD