भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने आज मोहाली के गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना में सफाई सेवा अभियान का आयोजन किया। सफाई के बाद देग चढ़ाकर गुरुघर में माथा टेका और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सरबत के भले की अरदास की।
भाजपा प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय श्री जेपी नडडा जी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, समस्त केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का बहुत अच्छा निर्णय है जिसका हम सभी स्वागत करते हैं और पार्टी को विश्वास दिलाते हैं कि हम इस अभियान के तहत पूरी लगन से सेवा करेंगे।
हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि हमें ऐसे ही धार्मिक स्थलों पर लगातार सफाई अभियान चलाना चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी ऐसे सफाई अभियानों में भाग लेने की प्रेरणा मिले। इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रभारी मनोज शर्मा, मंडल सचिव गुलशन सूद, आईटी सह-संयोजक आशु ठाकुर, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सत नारायण शर्मा, प्रोफेसर रमेश कांनगो, जोगिंदर सिंह भाटिया, चिमन लाल गोयल, हरमनदीप सिंह उभ्भा, शाहबाज सिंह संधू, जोगिंदर सिंह राणा, सुमित शर्मा, एडवोकेट शुखचैन सिंह ढिल्लों, परमिंदर सिंह मदान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। हरदेव उभा ने इस सफाई अभियान में भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।