Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि

 

बीजेपी झूठ की फैक्ट्री का मेक इन इंडिया प्रोडक्ट है: मलविंदर कंग

सुनील जाखड़ ने झांकी को लेकर झूठ बोला, उसमें भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की कहीं कोई फोटो नहीं है - मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2023

भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सुनील जाखड़ ने गणतंत्र दिवस झांकी को लेकर झूठ बोला है। झांकी में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की कहीं कोई फोटो नहीं है। जाखड़ का बयान कि पिछले मुख्यमंत्रियों ने इस पर कभी सवाल खड़ा नहीं किया, इसपर कंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल पंजाब की विरासत को लेकर गंभीर नहीं थे, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की संस्कृति और विरासत की चिंता है। 

जाखड़ का बयान कि कि झांकी से पंजाब का मजाक बन जाता इसपर कंग ने सवाल करते हुए कहा कि देश के लिए जान देने वाले भगत सिंह और करतार सिंह सराभा जैसे शहीदों की झांकी दिखाने से मजाक कैसे बन जाता? कंग ने कहा कि देश का मजाक अंग्रेजों से माफी मांगने वाले सावरकर जैसे लोगों से बनता है। शहीद भगत सिंह और सराभा जैसे लोगों से नहीं।

कंग ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जो आजादी की लड़ाई के समय अंग्रेजों के अंग्रेजों के साथ थी और उसकी मातृसंस्था आरएसएस ने कई सालों तक तिरंगे झंडे को नहीं माना। ये बातें शायद सुनील जाखड़ को याद नहीं है क्योंकि वह अभी नए-नए भाजपा में आए हैं। कंग ने कहा कि इतने बड़े इवेंट में पंजाब के साथ दो बार भेदभाव किया गया, जबकि पंजाबियों ने देश के लिए सबसे ज्यादा शहादतें दी है। देश की आजादी के लिए भी और आजादी के बाद भी। फिर भी पंजाब के साथ भेदभाव से पता लग रहा है कि भाजपा की असली मंशा क्या है।

कंग ने कहा कि इस बार की झांकी बिल्कुल ही अलग थी। एक में नारी शक्ति के रूप में माई भागो का कॉन्सेप्ट था। दूसरा था पंजाब की संस्कृति से संबंधित और तीसरा शहीदों के उपर था। कंग ने कहा कि देश को पंजाब पर और शहीद भगत सिंह व करतार सिंह सराभा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है लेकिन बीजेपी को नहीं है क्योंकि भाजपा के आइकन भगत सिंह जैसे लोग नहीं, माफी वीर सावरकर जैसे लोग हैं।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD