Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला

 

स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पंजाब स्टेट एडज़ कंट्रोल सोसायटी की दो अहम रिपोर्टें की जारी

पीएसएसीएस ने इम्तिहान प्रौद्यौगिकी को मज़बूत करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का प्रयोग करते हुये एजुब्लॉक प्रो रिपोर्ट की पेश

Punjab State AIDS Control Society
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2023

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व अधीन पंजाब के लिए एक परिवर्तनकारी अध्याय की निशानदेही करते हुये पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब स्टेट एडज़ कंट्रोल सोसायटी (पी. एस. ए. सी. एस.) की दो महत्वपूर्ण रिपोर्टें जारी की, जिसमें ‘‘वार्षिक रिपोर्ट 2022- 23’’ और ‘‘ परीक्षा की सुरक्षा को बढ़ाने और प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का प्रयोग’’, शामिल हैं। 

डा. बलबीर सिंह ने कहा कि अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 में, पीएसएसीएस ने एचआईवी/ एडज़ को कंट्रोल करने में अपनी महत्वपूर्ण प्राप्तियों का ज़िक्र किया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में डिवीजनोः बुनियादी सेवाएं, ख़ून चढ़ाने सम्बन्धी सेवाएं, देखभाल, सहायता और इलाज, जानकारी, शिक्षा और संचार, लैब सेवाएं, रणनीतिक जानकारी, और टारगैटड इंटरवैंशनज़ शामिल हैं, द्वारा सराहनीय योगदान डाला गया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब स्टेट एडज़ कंट्रोल सोसायटी ने इम्तिहानों की सुरक्षा को मज़बूत करने और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने को रोकने सम्बन्धी ब्लॉकचेन तकनीक का प्रयोग करते हुए एजुब्लॉक प्रो भी पेश किया।  “इस महत्वपूर्ण हल का उद्देश्य सरकारी परीक्षा प्रशासन में क्रांति लाना, शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, अखंडता और सार्वजनिक निवेशों की सुरक्षा को यकीनी बनाना है।“ उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इस तकनीक को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को यकीनी बनाने के लिए अन्य विभागों में लागू किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट एडज़ कंट्रोल सोसायटी समाज की बेहतरी के लिए नवीनतम हल और प्रोग्राम मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर विशेष सचिव हैल्थ कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर पी. एस. ए. सी. एस डॉ. अडप्पा कार्तिक, पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरपोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर वरिन्दर शर्मा, डायरैक्टर (स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब) डाः आदर्शपाल कौर, परिवार कल्याण विभाग के डाः हितिन्दर कौर और अतिरिक्त प्रोजैक्ट डायरैक्टर पी. एस. ए. सी. एस डाः बोबी गुलाटी आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD