Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की

पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा - फसल विविधीकरण पंजाब की जरूरत, केंद्र सरकार पंजाब को दोष देने के बजाय स्पेशल पैकेज दे

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2023

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की और कहा कि उन्होंने संसद में पंजाब संबंधी झूठे तथ्य पेश किए। उनका बयान पंजाब को बदनाम और अपमान करने वाला है।  शुक्रवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने पत्रकारों को भूपेंद्र यादव का बयान सुनाया और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीति है कि पंजाब को कुछ देना नहीं है, उल्टे बदनाम करना है और बुरा भला कहना है।

कंग ने कहा कि ‌फसल विविधीकरण पंजाब की जरूरत है। इससे पंजाब में पानी और पराली दोनों समस्या खत्म होगी। इसलिए केंद्र सरकार फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब को स्पेशल पैकेज दे। कंग ने कहा कि भूपेंद्र यादव ने संसद में हरियाणा और पंजाब की तुलना की जबकि पंजाब में हरियाणा के मुकाबले करीब 3 गुणा ज्यादा क्षेत्र में धान की खेती होती है। पंजाब में करीब 32 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। वहीं हरियाणा में सिर्फ 12 लाख हेक्टेयर में ही होती है।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों की बदौलत पंजाब में पराली जलाने के मामले में पिछले साल की तुलना में 56 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पराली की समस्या से निपटने के लिए किसानों को प्रति एकड़ ₹2500 देने का मसौदा केंद्र सरकार को सौंपा है, जिसमें  पंजाब सरकार 1000 रु देगी और 1500 केंद्र सरकार से मांग की है।

इसमें दिल्ली सरकार भी 500 देने को तैयार है। इस हिसाब से केन्द्र को सिर्फ 1000 ही देने है। फिर भी वह इस मांग को जानबूझकर खारिज कर रही है। जबकि यह स्कीम लागू होने के बाद पंजाब में काफी हद तक पराली की समस्या खत्म हो जाएगी। फसल विविधीकरण पर भूपेंद्र यादव के जवाब पर कंग ने कहा कि उन्होंने इसके लिए 2440 करोड़ रुपए केन्द्रीय फंड का जिक्र किया जबकि सिर्फ पंजाब में ही इस साल  करीब 39000 करोड़ रुपए की धान की खरीद हुई है।

मंत्री का यह बयान देश के किसानों के साथ मजाक है।कंग ने कहा कि चावल पंजाब का भोजन नहीं है फिर भी देश का खाद्य भंडार भरने के लिए पंजाब के किसान धान की खेती करते हैं। इसके कारण पंजाब का पानी काफी नीचे चला गया है। कई जगहों पर तो पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।  चूंकि धान के फसल पर ही ठीक-ठाक एमएसपी मिलती है, इसलिए पंजाब के किसानों को मजबूरन धान ही उपजाना पड़ता है।

जबकि पंजाब की मिट्टी में सभी फसल उपज सकती है और यहां के किसान गेहूं चावल से लेकर सब्जी और फल भी उपजाने में सक्षम हैं। इसलिए केंद्र सरकार को पंजाब को दोष देने के बजाय फसल विविधीकरण के लिए स्पेशल पैकेज देना चाहिए।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD