Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

पंजाब गन्ना किसानों को सबसे अधिक एमएसपी देने वाला राज्य

'आप' पंजाब ने गन्ने की कीमतों में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के सीएम मान के फैसले का स्वागत किया

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Dec 2023

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने गन्ने के एमएसपी में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के मान सरकार के फैसले का स्वागत करती है। मान सरकार के इस फैसले को किसान हितैषी और महत्वपूर्ण बताते हुए आप पंजाब ने कहा कि हमारी सरकार पहले दिन से ही राज्य में खेती की स्थिति में सुधार करने और इसे लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए पूरी लगन से काम कर रही है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि खेती पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पिछली सरकारों ने इसकी उपेक्षा की। ऐसी कोई नीति नहीं बनाई जिससे वास्तव में किसानों को लाभ हो। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पंजाब में एक ऐसी सरकार है जो अपने हितों से ऊपर किसानों, खेती और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को प्राथमिकता देती है।

कंग ने कहा कि पंजाब देश में गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा एमएसपी देने वाला राज्य है। 2 दिसंबर से सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें चालू हो जाएंगी और न्यूनतम 391 रुपये प्रति क्विंटल पर गन्ना खरीदेंगी। पिछले साल भी मान सरकार ने गन्ना किसानों को 380 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दिया था, जो सबसे ज्यादा कीमत थी।

कंग ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गन्ना किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन करते थे। हमारी सरकार बनते ही हमने गन्ना किसानों का सारा बकाया चुकाया और निजी मिलों को भी ऐसा करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

कंग ने कहा कि मान सरकार किसान समर्थक सरकार है। हमने किसानों के लंबित बकाया का भुगतान किया और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए लगातार निर्णय ले रहे हैं। इन कदमों से लोगों का आप सरकार पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण पंजाब के लिए समय की मांग है और गन्ने पर उचित एमएसपी से किसान वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा कि मान सरकार हर खेत तक नहरी पानी और धान के अलावा अन्य फसलों के अधिक क्षेत्र को सुनिश्चित कर रही है। इससे पंजाब का भूजल बचेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब जल्द ही देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD