Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

आगामी वर्ष से कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Nov 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान दिवस के अवसर पर आज शिमला स्थित, चौड़ा मैदान में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर प्रदेशवासियों की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा व रवि ठाकुर, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, राष्ट्रीय  बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़, नगर निगम शिमला के पार्षदगण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग व डॉ. भीम राव अम्बेडकर वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आगामी वर्ष से संविधान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर समाज सुधारक और प्रख्यात विद्वान थे। उनके आदर्श सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। शिक्षा और समाज की प्रगति के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे।

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करने जा रही है और प्रदेश के स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र ही गेस्ट फेकल्टी टीचर्ज़ पॉलिसी लेकर आ रही है। 

इसके तहत अस्थायी तौर पर मेधावी गेस्ट लेक्चरर्ज़ की सेवाएं ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित  लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी दिलाई।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए संविधान दिवस आयोजित किया जाता है। हमारे संविधान ने नागरिकों को गरिमा और एकता का संदेश दिया है।

इससे पूर्व, कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों ने भाग लिया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD