Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'कॉफी विद करण' में 'वाइप इट ऑफ' विवाद पर आलिया ने दी प्रतिक्रिया

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Alia Bhatt, Alia Bhatt News, Alia Bhatt Latest News, Koffee With Karan, Koffee With Karan 8, Koffee With Karan New Episode, Alia Bhatt Wipe It Off, Wipe It Off, Wipe It Off Controversy, Alia Bhatt Wipe It Off Controversy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Nov 2023

Last updated on: Nov 16, 2023, 00:00 IST

कॉफी विद करण' के नवीनतम एपिसोड में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर से जुड़े "वाइप इट ऑफ" विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।कुछ हफ्ते पहले आलिया भट्ट ने बताया था कि रणबीर ने उनसे अपनी लिपस्टिक पोंछने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इससे सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया और इंटरनेट यूजर्स के एक वर्ग ने रणबीर को 'टॉक्सिक' पार्टनर तक कह डाला।

हालांकि, अब आलिया ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके पति को लोग जैसा समझते हैं, वह उससे बिल्कुल विपरीत हैं।'उड़ता पंजाब' की अभिनेत्री ने शो के होस्ट करण जौहर से कहा, "मेरे बोलने का तरीका बहुत स्पष्ट है। जब मैं अपने जीवन में किसी भी चीज के बारे में बात करती हूं, तो मैं उस व्यक्ति की नकल करना, किस्से बताना और इसे व्यक्तिगत बनाना पसंद करती हूं। मुझे लगता है बहुत सी चीजें संदर्भ से हटकर चुनी जाती हैं, जो हाल ही में वीडियो के साथ हुआ। मेरी टीम ने मुझसे कहा, 'ये कुछ आउट ऑफ हैंड जा रहा है।' मैंने कहा, ठीक है ठीक है जाने दो।"

उन्होंने आगे कहा, "तब, मुझे एहसास हुआ कि इस बारे में गंभीर लेख लिखे गए थे कि वह कितना 'टॉक्सिक आदमी है। मैंने सोचा कि क्या हम गंभीर हैं ? दुनिया में ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।उन्होंने आगे बताया कि एक लाइन थी, जिसे पार कर लिया गया था, लेकिन इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता था। उन्होंने कहा, "जब तक आपकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, कृपया बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में बैठकर शिकायत न करें।"

इस बीच, आलिया ने अपनी पिछली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से भारी सफलता दर्ज की। रणबीर फिलहाल अपनी आगामी गैंगस्टर फिल्म 'एनिमल' की तैयारी कर रहे हैं, जो एक दिसंबर को उनके 'संजू' के सह-कलाकार विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से टकराएगी। 'कॉफी विद करण' सीजन 8 डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Alia Bhatt , Alia Bhatt News , Alia Bhatt Latest News , Koffee With Karan , Koffee With Karan 8 , Koffee With Karan New Episode , Alia Bhatt Wipe It Off , Wipe It Off , Wipe It Off Controversy , Alia Bhatt Wipe It Off Controversy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD