Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया

 

एक वोट मध्य प्रदेश के साथ देश का भविष्य तय करेगा : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मऊगंज/जबलपुर , 14 Nov 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से कहा कि एक वोट न केवल भाजपा को जिताएगा, बल्कि आपका एक वोट आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य भी तय करेगा। राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान में अमित शाह ने मऊगंज और जबलपुर में जनसभाओं में मतदाताओं को एक वोट की कीमत बताई और कहा कि यह वोट प्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा। 

कांग्रेस खेमों और परिवारवाद की पार्टी है। तीन परिवार प्रदेश और देश में शासन करना चाहते हैं। कमलनाथ, नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जब परिवार राजनीति में अपनों को स्थापित करने में लगे हो तो वो जनता का भला कैसे कर सकते हैं।

शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश का विकास नहीं हुआ। मैं कई दिनों से कमलनाथ से पूछ रहा हूं, लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे। कांग्रेस के शासन में प्रदेश को कितना ग्रांट मिलता था। 10 साल के अंदर कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ दो लाख करोड़ रूपया दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 लाख 33 हजार करोड़ रुपया अभी तक दिया है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को एटीएम बनाकर मध्यप्रदेश की जनता को लूटने का काम किया। सिर्फ घोटाले ही घोटाले कांग्रेस के शासनकाल में हुए। भाजपा की सरकार वापस आई तो किसानों को मिलने वाली 6 हजार की सम्मान राशि को 12 हजार रुपए किया जाएगा। प्रदेश में 93 लाख किसानों को इसका फायदा मिल रहा है। 3 करोड़ 70 लाख गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिल रहा है। पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री में हो रहा। भाजपा फिर सत्ता में आई तो इसे 10 लाख रुपए तक किया जाएगा।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए शाह ने कहा दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल दी। अब प्रदेश को बीमारू नहीं बेमिसाल प्रदेश के तौर पर जाना जाता है। भाजपा की सरकार आने पर बेमिसाल राज्य से बेस्ट प्रदेश बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग का विरोध किया। कांग्रेस ने मंडल कमीशन को लागू नहीं होने दिया। राजीव गांधी ने लागू करने का विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर इस वर्ग को ऊपर उठाने का काम किया है। नीट की परीक्षा हो या फिर सैनिक स्कूल में भर्ती, 27 प्रतिशत आरक्षण किया गया। सबसे ज्यादा मंत्री आज पिछड़ा वर्ग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD