Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर हैरी चट्ठा के जबरन वसूली रैकेट का किया पर्दाफाश

मुख्य सहयोगी सहित सात व्यक्ति काबू; चार पिस्तौलें भी बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 04 Nov 2023

Last updated on: Nov 04, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपने अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर हैरी चट्ठा द्वारा चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट का पर्दाफाश करते हुये इसके मुख्य कार्यकर्ता नवनीत सिंह उर्फ नव निवासी बटाला को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है।  यह जानकारी देते हुये पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को यहाँ बताया कि बटाला के गाँव बलपुरियां के नज़दीक हुए संक्षिप्त मुकाबले के बाद उक्त गिरफ़्तारी अमल में लाई गई। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में सीधे तौर पर शामिल तीन अन्य व्यक्तियों, जिनकी शिनाख़्त गगनदीप सिंह उर्फ काला निवासी गाँव बल्ल, बलराज सिंह उर्फ बाज़ निवासी गाँव अमरगढ़ शाहपुर, गुरदासपुर और गाँव उमरवाल के प्रेम कुमार उर्फ घुला के तौर पर की है, को भी गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि लॉजिस्टिक सम्बन्धी सहायता देने के लिए गिरफ़्तार किये गए तीन अन्य मुलजिम, जिनकी पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी मजीठा रोड़ अमृतसर, सुखराज सिंह निवासी गाँव लखनपाल गुरदासपुर और दर्शन सिंह उर्फ दर्शी निवासी सुधार, जगराओं है, को अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।  

पुलिस टीमों ने उक्त के पास से चार पिस्तौलें- जिनमें से एक 9 एमएम गलौक पिस्तौल और तीन देसी पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस, अपराध में इस्तेमाल किये गए दो मोटरसाईकल और एक हुंडयी आई-20 कार भी बरामद की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में बटाला में जबरन वसूली के दो मामले सामने आए हैं, जिसमें हैरी चट्ठा गिरोह के सदस्यों ने 28 अक्तूबर को एक ट्रैवल एजेंट की दुकान के बाहर और 7 अक्तूबर को एक स्थानीय व्यापारी के घर के बाहर गोलीबारी की थी, क्योंकि कि पीड़ितों द्वारा जबरन वसूली के लिए माँगे जा रही रकम उपलब्ध नहीं करवाई गई थी। 

भरोसेमन्द सूत्रों से प्राप्त पुख़्ता सूचना के आधार पर जब बटाला पुलिस ने आई- 20 कार का पीछा करना शुरू किया तो कार चला रहे दोषी नवनीत सिंह ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीमों ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिस दौरान मुलजिम नवनीत की टांग में गोली लगी। उन्होंने बताया कि मुलजिम नवनीत को इलाज के लिए अस्पताल दाखि़ल करवाया गया है। 

बटाला के सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (एसएसपी) अश्वनी गोट्यिल ने बताया कि तकनीकी जानकारी के उपरांत, पुलिस टीमों ने इस माड्यूल के तीन अन्य व्यक्तियों, जो गोलीबारी को अंजाम देने में सीधे तौर पर शामिल हैं, को अलग-अलग स्थानों से गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आगे पूछताछ जारी है और जल्द ही और गिरफ़्तारियों की भी उम्मीद है।  इस सम्बन्धित थाना सदर बटाला में भारतीय दंड संहिता (आई. पी. सी.) की धारा 307, 353 और 186 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन नया केस एफआईआर नंबर 127 तारीख़ 3/ 11/ 2023 को दर्ज किया गया है। 

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD