Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दख़ल के बाद ‘आरक्षण चोर पकड़ो-पक्का मोर्चा’ ने मोहाली से अपना धरना उठाया

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मोर्चे के नेताओं को मिलकर उनकी माँगों सम्बन्धी बनती कार्यवाही का आश्वासन दिया

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 31 Oct 2023

‘आरक्षण चोर पकड़ो-पक्का मोर्चा’ के नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आज उनको मिलने आए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की हाजिऱी में अपना मोहाली धरना ख़त्म करने का ऐलान किया। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग पंजाब के डायरैक्टोरेट (पुराने डी.सी. दफ्तर, फेज-1, मोहाली) के बाहर 195 दिनों से चले आ रहे धरने के नेताओं ने मंत्री बलकार सिंह को इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक तय करने के लिए माँग पत्र सौंपा।

मंत्री बलकार सिंह ने प्रधान प्रोफ़ैसर हरनेक सिंह समेत मोर्चे के नेताओं को उनके माँग पत्र पर बनती कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनको नेताओं के साथ मुलाकात करके उनके मामलों में मेरिट के आधार पर इन्साफ देने का आश्वासन देने के लिए कहा है। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि यह माँग पत्र 12 माँगों पर आधारित है, जिस पर जल्द ही पक्का मोर्चे के नेताओं को बुलाकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बातचीत की जायेगी। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार कानून के अनुसार कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।  

स्थानीय निकाय मंत्री ने भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पंजाबी के हितों की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पहले डेढ़ साल के कार्यकाल में मेरिट के आधार पर लगभग 40,000 नौकरियों देकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने मोर्चे के नेताओं को आरक्षण का दुरुपयोग करने वालों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही के साथ-साथ भविष्य में ऐसी मुश्किल न बने, इसके लिए भी स्थायी समाधान ढूँढने का आश्वासन दिया।  

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD