Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड

 

आध्यात्मिकता मानवता को सुंदर बनाती है - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 09 Oct 2023

आध्यात्मिकता व्यक्ति के आंतरिक स्वभाव में परिवर्तन लाती हैं, मन अंदर से सुंदर हो जाता है, जिससे मानवता प्रभावित हो जाती है और यही आध्यात्मिकता मानवता को सुंदर बनाती है। उक्त दिव्य वचन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने रविवार सांय गुरुग्राम के सेक्टर 91 के विशाल मैदान में उपस्थित मानव परिवार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने फरमाया कि जब कोई ईश्वर ज्ञान से प्रबुद्ध हो जाता है तो अंतर्मन की सभी नकारात्मकताएं समाप्त हो जाती हैं, जैसे प्रकाश अंधकार को स्वत: ही दूर कर देता है। 

ईश्वर शाश्वत, सर्वव्यापी है और इस सर्वव्यापी का दिव्य प्रकाश सदैव प्रकाशित रहता है। इस दिव्य प्रकाश से जुड़े संत किसी भी सांसारिक प्रभाव से प्रभावित नहीं होते। संत जीवन की हर परिस्थिति में समचित रहते हैं। सतगुरु माताजी ने कहा कि ईश्वर सदैव हमारे साथ है और इस ईश्वर का ज्ञान किसी भी समय आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। सर्वशक्तिमान के साथ हमारा रिश्ता आत्मीय है और इस से जुड़े रहकर हम जीवन की आनंदमय स्थिति का अनुभव करते हैं।

सतगुरु माता जी के दिव्य वचनों से पूर्व निरंकारी राजपिता रमित जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने एक अच्छे कार्य और मानवतावादी कार्य के बीच अंतर पर विस्तार से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि एक अच्छा कार्य नैतिक मूल्यों, सामाजिक सिद्धांतों या दबाव, अपराधबोध या डर जैसे विभिन्न कारकों के कारण कर्तापन की भावना के साथ किया जाता है। जबकि मानवीय कार्य ईश्वर के प्रति समर्पण और किसी भी कर्तापन से रहित हैं। 

एक सच्चा भक्त ईश्वर ज्ञान प्राप्त करके स्वयं को उसकी वास्तविक छवि में देखता है और सतगुरु के चरणों में समर्पित होकर मानवतावादी कार्य करता है। यही संदेश आज निरंकारी मिशन पूरी मानवता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने हमारे सभी रिश्तों में प्यार की आवश्यकता पर जोर दिया और प्यार फैलाने के लिए, हमें प्यार बनने के लिए प्रेरित किया।

गुरुग्राम की संयोजक बहन निर्मल मनचंदा ने सतगुरु माता जी, निरंकारी राजपिता जी और दूर-दूराज से आए प्रभु प्रेमी सज्जनों, संतों भक्तों को धन्यवाद अर्पित किया। उन्होने सतगुरु के प्यार, ब्रह्मज्ञान, साधसंगत व संतों की संभाल और आशीर्वाद के लिए शुक्राना किया। आज के सत्संग कार्यक्रम में गुरुग्राम, दिल्ली एनसीआर और आसपास से बड़ी संख्या में संतो भक्तों ने भाग लिया। इस सत्संग में ईश्वर ज्ञान के महत्व और इस परिवर्तनकारी समर्पित यात्रा से जीवन में आनंदित होने पर भजन, वक्तव्य और कविता के रूप में भाव व्यक्त किए गए।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD