Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगमों के विकास कामों की समीक्षा मीटिंग की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार शहर निवासियों को बेहतर बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध : बलकार सिंह

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2023

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अलग-अलग शहरों के नगर निगम कमिशनरों के साथ आज म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में समीक्षा मीटिंग करते हुये अधिकारियों को विकास कामों में तेज़ी और गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए गए। मीटिंग के दौरान बलकार सिंह ने नगर निगम कमिश्नर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और मोहाली के साथ अलग-अलग विषयों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने स्मार्ट सिटीज़ मिशन के लिए कमिशनर नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना से विस्तृत जानकारी ली। 

इसी तरह अमरुत- 24x7 वाटर सप्लाई और ट्रीटिड वेस्ट वाटर की पुनः प्रयोग के इलावा स्वच्छ भारत मिशन- सी. बी. जी. बायो मिथीनेशन प्लांटों, सी एड डी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, विरासती अवशेष के इलाज की प्रगति और स्वच्छ भारत मिशन 1.0 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की वित्तीय स्थिति आदि की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को कहा जिन मदों के अधीन फंडज बकाया हैं उन फंडज को दी गई गाईडलाईनज़ अनुसार लोगों की भलाई के लिए विकास कामों में इस्तेमाल किया जाये। 

स्थानीय निकाय मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेज़ी लाने, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने और स्रोतों के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। अधिकारियों ने राज्य के सर्वांगीण विकास को उत्साहित करने के लिए आने वाली पहलकदमियों के लिए अपने प्रस्ताव भी पेश किये। कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब को एक खुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है। इस अनुसार मंत्री ने अधिकारियों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल करके काम करने की सलाह दी। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब में विकास के एजंडे को आगे बढ़ाने के लिए कार्यशील है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़ सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। 

इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, डायरैक्टर श्री उमा शंकर गुप्ता, पी. एम. आई. डी. सी. के सी. ई. ओ. दीप्ति उप्पल के इलावा नगर निगम कमिश्नर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और मोहाली उपस्थित थे। 

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD